ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीसीजी की रिपोर्ट: भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ी निर्यात शक्ति बनकर उभर रहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipurWorld

बीसीजी की रिपोर्ट: भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ी निर्यात शक्ति बनकर उभर रहा

By Om Prakash Verma
Published: September 23, 2023
Share
बीसीजी की रिपोर्ट: भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ी निर्यात शक्ति बनकर उभर रहा
बीसीजी की रिपोर्ट: भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ी निर्यात शक्ति बनकर उभर रहा-symbolic pic
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका चीन से अपने आयात में भारी कटौती करना चाह रही है, और भारत इस संदर्भ में अमेरिकी कंपनियों के लिए भविष्य की उभरती निर्यात शक्तियों में से एक है। भारत, मैक्सिको और दक्षिण पूर्व एशिया बहुत तेजी से निर्यात विनिर्माण के पावरहाउस बनकर उभर रहे हैं। ये तीनों ही प्रतिस्पर्धी लागत संरचनाएं, श्रम की व्यापक उपलब्धता और विविध उद्योगों में बढ़ती हुई स्केल और क्षमताएं प्रदान करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास संभावित रूप से एक विशाल घरेलू बाजार होने का अतिरिक्त लाभ भी है।

बीसीजी का कहना है कि भारत तेजी से इंजन और टर्बाइन निर्माता के रूप में विकसित हो रहा है और उसके पास एक विशाल घरेलू बाजार होने का अतिरिक्त लाभ भी है। यह रिपोर्ट बताती है कि असेंबल करने की कुछ ऊंची लागतें और श्रम संबंधी रुकावटें अमेरिका में निरंतर चिंता का कारण रहती हैं। रिपोर्ट कहती है, ऐसे में एक विकल्प जो पहले से बेहतर मज़बूती के साथ तेज लीड टाइम को जोड़ता है, वह होगा कि फाइनल असेंबली और सिस्टम्स को मैक्सिको में और पुर्जों को जर्मनी में स्थानांतरित कर दिया जाए। दूसरा विकल्प, जो लागत घटाने पर केंद्रित है, वह होगा कि असेंबली और खरीद को भारत में स्थानांतरित कर दिया जाए। हालांकि मेक्सिको-जर्मनी वाले विकल्प या मौजूदा स्थिति की तुलना में इसमें बाजार तक पहुंचने का समय धीमा होगा, लेकिन इसमें संभावित लागत बचत 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, भारत बहुत लागत प्रतिस्पर्धी है और इसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार समझौते किए हैं। हालांकि भारत अभी एक प्रमुख निर्यातक के रूप में उभरना शुरू ही कर रहा है, लेकिन इसका एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग बेस है जो इलेक्ट्रिक वाहनों और भारी वाहनों से लेकर घरेलू बाजार के लिए मशीनरी और रसायनों तथा उपकरणों तक हर चीज की आपूर्ति करता है। इस अध्ययन के अनुसार, निर्यात के एक मंच के रूप में भारत को प्रत्यक्ष विनिर्माण लागत में मजबूत बढ़त हासिल है। बीसीजी की गणना के अनुसार, अगर अमेरिका में भारत निर्मित और आयातित वस्तुओं की औसत पहुंच लागत की बात करें, जिसमें कि उत्पादकता, लॉजिस्टिक्स, टैरिफ, ऊर्जा के लिए समायोजित फैक्ट्री वेतन भी शामिल है, तो अमेरिका में निर्मित वस्तुओं की तुलना में वह 15 प्रतिशत कम है। इसकी तुलना में चीनी आयात से होने वाला यह लाभ केवल 4 प्रतिशत है।

नतीजतन, भारत पिछले पांच वर्षों में वैश्विक विनिर्माण के विजेताओं में से एक के रूप में उभरा है। अमेरिका में इसके निर्यात में 23 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जो 2018 से 2022 तक 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसी अवधि में चीन से होने वाले अमेरिकी आयातों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। चीन से अमेरिका का यांत्रिक मशीनरी का आयात 2018 से 2022 तक 28 प्रतिशत कम हो गया, लेकिन मेक्सिको से 21 प्रतिशत, आसियान से 61 प्रतिशत और भारत से 70 प्रतिशत तक बढ़ गया।

हनुमान जी की महाआरती में उमड़े हजारों भक्त, विधायक देवेंद्र अपनी मां के साथ पहुंचे मंदिर
मुख्यमंत्री साय ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन, बोले- इनकी वीरता एवं बलिदान को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता
Big Breking_: 150 किमी की यात्रा कर लौह अयस्क की पहली खेप भिलाई पहुंची, डायरेक्टर इंचार्ज ने किया स्वागत
मजबूत पीढ़ी के लिए बालिकाओं को भी समझाएं पोषण का महत्व: अनिला भेंडिय़ा
आज रात धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय उल्कापिंड, जानिए टकराने की कितनी है संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत की अध्यक्षता ने जी-20 को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंच बनने में मदद की- अमिताभ कांत भारत की अध्यक्षता ने जी-20 को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंच बनने में मदद की- अमिताभ कांत
Next Article आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ डीआरजी जवान, उपचार के लिए भेजा रायपुर आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ डीआरजी जवान, उपचार के लिए भेजा रायपुर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?