ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में पहुंची पुलिस, राबड़ी बोलीं- लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं, देखे वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में पहुंची पुलिस, राबड़ी बोलीं- लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं, देखे वीडियो

By @dmin
Published: November 22, 2021
Share
बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में पहुंची पुलिस, राबड़ी बोलीं- लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं, देखे वीडियो
बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में पहुंची पुलिस, राबड़ी बोलीं- लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं, देखे वीडियो
SHARE

पटना (एजेंसी)। पिछले दिनों शराब पीने से बिहार में हुई मौतों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। घर-घर शराब तलाशी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रहे है, लेकिन इस बीच  पटना पुलिस अपने आक्रामक अभियान में नियमों को ही भूल गई। दरअसल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पुलिस बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में जाकर तलाशी अभियान चला रही है और उसके कपड़ों तक की तलाशी लेती दिख रही है। 

क्या है वीडियो में 
यह वीडियो एक होटल या घर का है, जहां किसी लड़की की शादी है। ऐसे में पुलिस अचानक शराबबंदी के तहत रेड मारती है और सभी कमरों की तलाशी लेती दिख रही है। इस बीच एक पुलिस अधिकारी दुल्हन के कमरे की जांच करता भी दिख रहा है। वीडियो में कोई महिला पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि, दुल्हन के रिश्तेदार वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। 

बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है।

बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुँच रही है,कौन पहुँचा रहा है? उसकी जाँच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है? pic.twitter.com/IfVWzHQQAE

— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) November 22, 2021

राबड़ी देवी ने किया जोरदार हमला 
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस घटना से जुड़े दो ट्वीट किए हैं। दोनों में उन्होंने वीडियो अपलोड किया है। राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए लिखा है कि- बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है, कौन पहुंचा रहा है? उसकी जांच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है? 

लोग शादी करें या….
राबड़ी देवी ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि अब लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस, शराब माफिया और सरकार के गठजोड़ से ये खुद शराब मंगवाते, बेचते और बिकवाते हैं। उस पर कार्रवाई ना करने की बजाय आम नागरिकों को परेशान करना, उनकी निजता का उल्लंघन कर उनके निजी जीवन में अतिक्रमण करना कौन सा कानून है?

सीएम का बड़ा ऐलान- इन दो बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली होगी लागू
गदर 2 की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की एनिमल से भिड़ेगी फिल्म…
संविधान दिवस का विपक्ष ने किया बहिष्कार, पीएम मोदी ने जमकर किया पलटवार
क्या आप जानते हैं तिरुपति बालाजी की कुल संपत्ति, बड़ी-बड़ी कंपनियों से भी ज्यादा है इसकी नेटवर्थ… जानें कितनी है मंदिर की कुल संपत्ति
स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ… एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे हैं भाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च संसद सत्र से पहले 28 नवंबर को होगी सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
Next Article भूपेश केबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले : वैट में 1 व 2 प्रतिशत की कमी, वहीं शिक्षाकर्मियों को भी राहत भूपेश केबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले : वैट में 1 व 2 प्रतिशत की कमी, वहीं शिक्षाकर्मियों को भी राहत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?