ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिजली कटौती के दौरान पानी सप्लाई का निरीक्षण करने तड़के सुबह वार्ड क्षेत्रों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बिजली कटौती के दौरान पानी सप्लाई का निरीक्षण करने तड़के सुबह वार्ड क्षेत्रों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वें

By @dmin
Published: May 7, 2022
Share
सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
SHARE

रहवासियों सेे लिया फीड बैक महिलाओं ने बताया बिजली कटौती के पहले थी पानी की समस्या, अब मिल रहा पर्याप्त प्रेशर से पानी
भिलाई। आज तड़के सुबह 5 बजे बिजली कटौती के दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र पहुंचे। पहले उन्होंने वहां के सभी मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने रहवासियों से फीडबैक लिया। महिलाओं ने बताया कि पहले पानी की समस्या बहुत थी, परंतु जबसे विद्युत कटौती हो रही है तब से पानी पर्याप्त मात्रा में आ रहा है। इस दौरान आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों ने पाईप को पकड़कर उपर किया, ताकि पानी के प्रेशर का पता चल सके, 7-8 फीट पाईप को उपर करने पर भी प्रेशर के साथ पानी आ रहा था। मौके पर आयुक्त को रहवासियों से यह जानकारी मिली कि विद्युत कटौती के दौरान इस समय में पंप ऑपरेटर द्वारा पानी को खोलने में विलंब किया जा रहा है। इस पर उन्होंने वैशाली नगर जोन के कर्मचारियों को विद्युत कटौती के ठीक दौरान पानी सप्लाई करने के कड़े निर्देश देते हुए फटकार भी लगाई।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने निर्देश दिए हैं कि पानी की समस्याओं का समाधान करने मैदानी अमला वार्ड क्षेत्रों में सक्रिय रहे और कहीं भी पानी की समस्या होने पर उसका त्वरित समाधान करें। महापौर स्वयं जल विभाग के आला अधिकारी की समय-समय पर बैठक लेकर निर्देशित कर रहे हैं, आज भी उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। महापौर ने हैंड पंप, मोटर पंप एवं पावर पंप के सुचारू संचालन के लिए गैंग के कर्मचारियों को हमेशा वार्डों में सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं, इसके लिए उन्होंने संबंधित एजेंसी को भी निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में सबसे पहली प्राथमिकता पानी को देंवे और स्वयं जोन के अधिकारी मोहल्ले और वार्ड क्षेत्रों का निरीक्षण कर पानी की समस्याओं का समाधान करें। आयुक्त ने मदर टेरेसा नगर जोन अंतर्गत बैकुंठधाम के समीप की बस्तियों का निरीक्षण किया। वहां पर भी आयुक्त ने रहवासियों से फीडबैक लिया। मोहल्लेवासियों ने पानी सप्लाई और प्रेशर की स्थिति को पहले से बेहतर बताया। कुछ लोगों ने स्पॉट पर नल कनेक्शन की मांग की, जिस पर आयुक्त ने तत्काल नल कनेक्शन देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

वहीं निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विद्युत कटौती के दौरान टुल्लू पंप का उपयोग नहीं किया जा रहा है, परंतु विद्युत सप्लाई होते ही मुख्य पाईप में से बचे पानी को टुल्लू पंप से कुछ लोगों द्वारा खींचा जा रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने तथा टुल्लू पंप को जब्त करने के निर्देश आयुक्त ने जोन के अधिकारियों को मौके पर दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ रहवासियों द्वारा टोटी को निकाल दिया गया है। इससे पानी व्यर्थ नाली में जा रहा है। इस पर उन्होंने पानी की बर्बादी को रोकने नलों में टोटी लगाने रहवासियों से कहा, ताकि अन्य जरूरतमंदों को पर्याप्त प्रेशर से पानी मिल सके। इस दौरान कार्यपालन अभियंता जल कार्य विभाग संजय शर्मा, सहायक अभियंता अनिल सिंह, उप अभियंता बसंत साहू एव सुपरवाइजर विनोद शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

धान की खरीदी शुरु होते ही समितियों से भी प्रारंभ हुआ धान का उठाव
बीजापुर में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों की पीट थपाथपाई
दिव्यांगजन स्वरोजगार योजनाओं से आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम
दो चरणों में होगी भारत में जनगणना, पहली बार डिजिटल व स्व गणना की मिलेगी सुविधा
भिलाई तीन-चरोदा में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, सवा लाख से ज्यादा नगदी जब्त, 9 जुआरी पकड़ाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल विधायक अरुण वोरा ने समस्याग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया, निगम के जलकार्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने दिये निर्देश
Next Article हितग्राहियों ने उठाया लाभ, अब प्रत्येक शनिवार को निगम में बनवा सकते है आधार कार्ड हितग्राहियों ने उठाया लाभ, अब प्रत्येक शनिवार को निगम में बनवा सकते है आधार कार्ड

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?