ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती

By @dmin
Published: June 27, 2022
Share
बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती
बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया है। अदालत की ओर से बागी 15 विधायकों की अयोग्यता पर 11 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है। इससे एकनाथ शिंदे उत्साहित नजर आ रहे हैं। शिवसेना के बागी विधायक ने फैसले के बाद ट्वीट कर इसे बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व की जीत बताया है। उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, जिसका अर्थ यह है, ‘यह हिंदुत्व सम्राट बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और धर्मवीर आनंद दिघे साहब के विचारों की जीत है…। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग ‘असली शिवसेना की जीत’ भी लिखा है।

अपने गुट को असली शिवसेना बताने से साफ है कि वह पार्टी पर दावा ठोक रहे हैं। एकनाथ शिंदे गुट का कहना है कि शिवसेना के दो तिहाई से ज्यादा विधायक उनके समर्थन में हैं। ऐसे में पार्टी पर उनका ही हक बनता है। इससे पहले भी वह कई बार पार्टी पर अपने दावे की बात कर चुके हैं। यही नहीं डिप्टी स्पीकर की ओर से बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने वाले नोटिस को लेकर भी उनका कहना था कि यह गलत है क्योंकि बहुमत ही उनके साथ है। एक तरफ एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को असली शिवसेना की जीत करार दिया है तो वहीं शिवसेना खेमे से संजय राउत या उद्धव ठाकरे समेत किसी भी नेता का बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कै फैसले के बाद से भाजपा भी सक्रिय है। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक चल रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बीच शिवसैनिकों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के दफ्तर पर हमला हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि वह सभी विधायकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाए। बता दें कि विनोद अग्रवाल भाजपा के समर्थक हैं और बागी एकनाथ शिंदे गुट का भी समर्थन कर रहे हैं।

अपने ही खिलाफ प्रस्ताव में जज कैसे बने डिप्टी स्पीकर: एससी
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के नोटिस पर सवाल खड़े किए हैं। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर की ओर से पेश वकील राजीव धवन से सवाल किया कि यदि विधायकों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मिला था तो फिर उसे खारिज क्यों किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अपने खिलाफ मामले में उन्होंने कैसे खुद ही सुनवाई की और खुद ही जज बन गए।

मुसीबत में तानाशाह किम जोंग उन, बहन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
धान की रिकार्ड खरीदी के बाद चावल जमा करने में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान
कोरोना वैक्सीन: पीएम मोदी बोले- सबको मिलेगा टीका, एक भी भारतीय नहीं छूटेगा
खैरागढ़ में होगा विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव… 4 से 9 फरवरी तक आयोजन, विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे कलाकार
Good news : मरीजों को अब कतार से मिलेगी मुक्ति, शास्त्री अस्पताल सुपेला और जिला अस्पताल में शुरू हुई यह सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर_ आर्मी जवान ने सो रहे दो अधिकारियों को गोली मारी, दोनों की मौत, आरोपी फरार बड़ी खबर_ आर्मी जवान ने सो रहे दो अधिकारियों को गोली मारी, दोनों की मौत, आरोपी फरार
Next Article अयोध्या में झाडिय़ों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही? अयोध्या में झाडिय़ों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?