ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बालवीर के आकर्षण और आभा को बनाए रखने के लिए खुश और सकारात्मक रहना जरूरी- देव जोशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

बालवीर के आकर्षण और आभा को बनाए रखने के लिए खुश और सकारात्मक रहना जरूरी- देव जोशी

By Om Prakash Verma
Published: April 17, 2023
Share
बालवीर के आकर्षण और आभा को बनाए रखने के लिए खुश और सकारात्मक रहना जरूरी- देव जोशी
बालवीर के आकर्षण और आभा को बनाए रखने के लिए खुश और सकारात्मक रहना जरूरी- देव जोशी
SHARE

सोनी सब ने हाल ही में अपनी सबसे प्रसिद्ध सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी बालवीर का तीसरा सीजऩ लॉन्च किया। यह सीजऩ बालवीर के उत्थान और पतन की यात्रा पर केंद्रित है। यह नया सीजऩ परिवार के अनुकूल कंटेंट, उच्च गुणवत्ता वाले विज़ुअल इफेक्ट, और प्रभावशाली स्टंट कार्य पर ध्यान देने के साथ, हर उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार किया गया है। नए सीजऩ के बारे में बात करते हुए, देव जोशी ने अपने चरित्र, नए सीजऩ की कहानी और दर्शक की उम्मीदों के बारे में बात की।

– जैसा कि शो अपने तीसरे सीजऩ के साथ वापस आ गया है, आपके अनुसार क्या बालवीर को देश के अन्य सुपरहीरो किरदारों में सबसे अलग बनाता है, और दर्शक उसे इतना प्यार क्यों करते हैं?
बालवीर एक भारतीय सुपरहीरो है और इस शो ने भारत की संस्कृति और आदर्शों से बहुत प्रेरणा ली है। मुझे लगता है कि बालवीर खास है क्योंकि यह हमारी मान्यताओं को आधुनिक दुनिया की तकनीक से जोड़ता है। यह किरदार सच्चाई और न्याय जैसे महत्वपूर्ण आदर्शों को पेश करता है, और जिस तरह से बालवीर बुरे लोगों से लड़ता है वह अन्य शो से अलग है, जो लोगों को असल में पसंद आता है।

– दर्शकों को पिछले सीजऩ की तुलना में इस सीजऩ में बालवीर के किरदार में क्या बदलाव दिख रहा है?
विभिन्न सीज़न्स में विकसित हुए अच्छी तरह से तैयार किए गए किरदार के कारण, बालवीर को अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार मिला है। भले ही कथानक और सहायक कलाकार बदल सकते हैं, लेकिन बालवीर की वीरता और गुणों को बनाए रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि दर्शक उसके साथ मजबूती से भावनात्मक रूप से जुड़ गए हैं। सीजऩ 3 में, हम नए मोड़ लाने और बालवीर को अभूतपूर्व कठिनाइयों से परिचित कराने को लेकर उत्साहित हैं, जो उसके व्यक्तित्व के नए पहलुओं को उजागर करेगा।

– टेलीविजऩ पर सुपरहीरो का किरदार निभाने का सबसे चुनौतीपूर्ण पहलू क्या है?
टीवी पर किसी सुपर हीरो के किरदार को निभाने का सबसे कठिन हिस्सा शो को विकसित करना है। इसके लिए आवश्यक है कि लोगों की एक टीम किसी साझा लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए व्यापक प्रयास करे। बहरहाल, टेलीविजन समर्पित दर्शकों के साथ नियमित रूप से जुडऩे का अवसर प्रदान करता है, ताकि अपने संदेश और सकारात्मक प्रभाव का उपयोग करके दर्शकों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़ा ज सके।

– क्या आप बालवीर के सेट पर बिताए गए अपने समय का कोई यादगार अनुभव या पल साझा कर सकते हैं?
मैं एक दशक से ज्यादा समय से इस किरदार को निभा रहा हूं, जिससे मेरे मन में कई लोगों से जुड़ी यादगार यादें हैं। चूंकि मैंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बालवीर के सेट पर बिताया है, इसलिए यहां मैंने जिन अनमोल पलों का अनुभव किया है, उनकी गिनती करना असंभव है। मुझे बालवीर के रूप में मिले इस अवसर के लिए, मैं हमेशा आभारी रहूंगा, जहां मैंने महत्वपूर्ण पेशेवर और जीवन कौशल सीखे।

बालवीर की भूमिका निभाने से आपके करियर और निजी जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है?
बालवीर के आशावादी व्यक्तित्व ने कई लोगों के जीवन को छुआ है, उन्हें बेहतर इंसान बनाया है। मैं अपनी बात करूं, तो मेरे लिए यह किरदार सिर्फ एक भूमिका निभाने से कहीं अधिक हो गया है। एक अभिनेता के रूप में, इसने मुझे किसी किरदार को निभाने के साथ आने वाली जि़म्मेदारी को समझने में मदद की है और यह समझने में भी कि कैसे सकारात्मक रहने से दर्शकों पर गहरा और व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। मैं जहां भी जाता हूं, वहां लोगों द्वारा मुझे सुपरहीरो के रूप में पहचाने जाने से बहुत संतुष्टि मिलती है, यह महसूस होता है कि मैंने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में छोटी सी भूमिका निभाई है।

क्या आपने शो के इस सीजऩ की तैयारी करने के लिए कोई विशेष प्रशिक्षण किया है/कोचिंग ली है या कुछ अलग किया है?
बिल्कुल, बालवीर जैसे किरदार को जीवंत करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। भूमिका की शारीरिक मांगों को पूरा करने के लिए मार्शल आर्ट का नियमित अभ्यास और स्वस्थ आहार महत्वपूर्ण हैं। और बालवीर के आकर्षण और आभा को साकार करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जिसके लिए मैं सेट पर सकारात्मक, खुश और प्रफुल्लित रहता हूं। मैं शूटिंग के दौरान, पूरी सजगता से एक सकारात्मक मानसिकता विकसित करने का प्रयास करता हूं, जिससे मुझे अपने किरदार को और ज्यादा पूर्णता से अपनाने में मदद मिलती है।

क्या आपके और बालवीर के व्यक्तित्व में कोई समानता है?
एक व्यक्ति के तौर पर, मैं पर्दे पर देव के रूप में अपनी व्यक्तिगत पहचान और बालवीर के अपने किरदार के बीच कई समानताएं रखता हूं। हम दोनों समान रूप से सहज प्रवृत्तियों, विशेषताओं और गुणों को प्रदर्शित करते हैं जो हमारी भूमिकाओं को आपस में जोड़ते हैं। अपने साझा अनुभवों से, देव और बालवीर दोनों ने काफी कुछ सीखा है और उनके बीच ऐसा गहरा संबंध विकसित हुआ है जो स्क्रीन की सीमाओं के परे भी दिखता है। हालांकि मेरे रोजमर्रा के जीवन में बालवीर जैसी अलौकिक क्षमताएं नहीं हैं, फिर भी मैं लोगों के जीवन में खुशी लाने की कोशिश करता हूं, चाहे वह मेरे अभिनय के माध्यम से हो या किसी व्यक्ति के तौर पर दूसरों से जुड़कर ही हो।

आप बालवीर के अपने किरदार के माध्यम से दर्शकों को क्या संदेश देने की उम्मीद करते हैं?
बालवीर समाज में लोगों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण पेश करता है। भले ही हमारे पास उसकी अलौकिक शक्तियां नहीं हो सकती हैं, लेकिन हम उसके साहस, आत्म-विश्वास, अखंडता और दूसरों के प्रति करुणा की खूबियों का अनुकरण करने की कोशिश कर सकते हैं। इंसान होने के नाते, हम सभी महत्वपूर्ण निर्णय करते समय अपने अंदरूनी बालवीर और हमारे भीतर की दुर्भावनापूर्ण शक्ति के बीच संघर्ष का सामना करते हैं। अंतत:, हम जो निर्णय लेते हैं उसका हमारे जीवन और हमारे आसपास के लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

बांध के पास पिकनिक मनाने आए निजी संस्थान के तीन लोगों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा : मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत… कई घायल
नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद अब तक 21 जवान लापता, कल 5 हुए थे शहीद, पीएम मोदी-अमित शाह ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई पोताई अब होगी गोबर से…. जानें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्यों दिया यह निर्देश
आजीविकामूलक गतिविधियों से मोहलाई की एसएचजी दीदियां बढ़ी आर्थिक स्वावलंबन की राह पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी की सड़कों का होगा कायाकल्प, सीएम बघेल ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ी ट्रायबल आर्ट की बनाई पेंटिंग
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं सीएम बघेल का पीएम मोदी को खत, लिखा-आरक्षण के संशोधित प्रावधान को नवमीं सूची में शामिल करने का किया आग्रह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?