ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश शुरू होने से पहले करें सड़कों का डामरीकरण : विधायक वोरा ने दिये पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बारिश शुरू होने से पहले करें सड़कों का डामरीकरण : विधायक वोरा ने दिये पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश

By @dmin
Published: May 19, 2022
Share
बारिश शुरू होने से पहले करें सड़कों का डामरीकरण : विधायक वोरा ने दिये पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश
बारिश शुरू होने से पहले करें सड़कों का डामरीकरण : विधायक वोरा ने दिये पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश
SHARE

दुर्ग। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य की गति धीमी होने पर सख्त नाराजगी जताई है। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से कहा है कि रोड निर्माण कार्य अधूरा है। बारिश के पहले जीई रोड का डामरीकरण किया जाना जरूरी है। इसके अलावा पटेल चौक से स्टेशन रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कों का डामरीकरण भी किया जाए। डामरीकरण न होने की स्थिति में बारिश होने पर सड़कों पर चलना दूभर हो जाएगा।

वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू से बेहद धीमी गति से हो रहा है। आम जनता को चौड़ी सड़क पर आवागमन की सुविधा जल्द से जल्द मिलना चाहिए। सड़कों पर उड़ती धूल और गड्?ढों से आम जनता को परेशानी हो रही है। वोरा ने कहा कि दो माह पहले तक लगातार टोकने के बाद काम में गति आई लेकिन अब फिर से रोड निर्माण का कार्य सुस्त चाल से हो रहा है।

वोरा ने कहा कि भूमिपूजन के बाद लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय हो गया है। अभी तक चौक-चौराहों की शिफ्टिंग का काम नहीं किया गया है। फिल्टर प्लांट के सामने गार्डन का निर्माण भी रुक रुक कर हो रहा है। रोड के किनारे ड्रेनेज सिस्टम और नालों की रिटेनिंग वाल का निर्माण भी अधूरा है। आधे-अधूरे निर्माण कार्यों से जीई रोड पर बारिश के दौरान आवागमन में दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा कि बारिश से पहले सड़क का डामरीकरण कर आवागमन की बेहतर सुविधा दी जाए।

वोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कहा कि जीई मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 12 करोड़ रुपए मंजूर किये गए हैं। पोल लगाए गए हैं लेकिन अभी तक लाइट लगाने का काम नहीं किया गया। सड़क पर अंधकार से दुर्घटना हो रही है। यह काम तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। जीई रोड जैसे व्यस्ततम रोड पर रात के समय पर्याप्त प्रकाश होना जरूरी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर में रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन 2 अक्टूबर 2020 को किया था। भूमिपूजन के बाद रोड उन्नयन का काम शुरू नहीं हुआ। इस योजना की मंजूरी दिलाने वाले विधायक अरुण वोरा के कड़े निर्देशों के बाद पीडब्लूडी अफसरों ने दिसंबर 2020 को यह काम शुरू किया। बीते डेढ़ साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद काफी काम अधूरे पड़े हैं।

Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी सहित बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG Breaking : बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एनकाउंटर, 2 दर्जन नक्सली ढेर… मुठभेड़ जारी
देश को बदनाम करने की साजिश रचने वाले हमारी चाय को भी नहीं छोड़ रहे, असम में बोले मोदी
65 किलो चांदी की बिस्किट के साथ युवक गिरफ्तार, जीआरपी ने जब्त किया चांदी… चांपा से लेकर जा रहा था मथुरा
Gustakhi Maaf: यज्ञ और हवन से होगा पर्यावरण सुधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Parking scam in Durg Corporation: Revenue incharge Rishabh Jain इंदिरा मार्केट एवं पार्किंग मैं निर्मित दुकानों की अनिमितता की जांच गठित समिति द्वारा की जा रही
Next Article बच्चो ने रंगों के जरिये जगाई स्वच्छता की अलख बच्चो ने रंगों के जरिये जगाई स्वच्छता की अलख

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?