ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, जिला प्रशासन को सर्वे के निर्देश-कृषि मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, जिला प्रशासन को सर्वे के निर्देश-कृषि मंत्री

By @dmin
Published: January 13, 2022
Share
बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, जिला प्रशासन को सर्वे के निर्देश-कृषि मंत्री
बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, जिला प्रशासन को सर्वे के निर्देश-कृषि मंत्री
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन प्रभावित हो गया है। धूप नहीं निकलने और लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल भी खराब हो गई है। सब्जियों के साथ चना, तिवरा, सरसो व अरहर की फसल को नुकसान हुआ है। बरसात व बर्फ गिरने से फसलों के फूल झड़ गए हैं। वहीं लगातार बदली से कीट प्रकोप की समस्या बढ़ गई है। गुरुवार को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इधर किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। कृषि, उद्यानिकी व राजस्व विभाग के अमले को सर्वे के निर्देश जारी किए गए हैं।

मंत्री चौबे ने कहा कि रबी फसल को नुकसान हुआ है। दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कवर्धा, राजनांदगांव, बालौदाबाजार, बालोद, बिलासपुर जिले में चना, असली, लाखड़ी, तिवरा की फसल को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन को आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। आरबीसी के तहत किसानों को राशि का आवंटन किया जाए। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस का पैसा किसानों को मिले इसके लिए सर्वे कर तत्काल कंपनियों को भेजने कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रबी फसल के नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस से हम किसानों को करेंगे।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज, जरहाडीह, भइसमुंडा, रामनगर, बरदर, ओबरी चितबिश्रामपुर आदि इलाकों में 10 जनवरी को तेज आंधी के साथ मूसलाधार वर्षा और भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे सरसो सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं 11 जनवरी को बस्तर जिले के जगदलपुर, बकावंड आदि क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। 12 जनवरी बलरामपुर के सौनी क्षेत्र में ओले गिरे हैं। रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में आंधी-तूफान व बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। इधर बारिश की वजह से सहकारी समितियों में धान को बचाने की चुनौती है। पानी में भीगने की वजह से धान के अंकुरित होने की संभानना है। बारिश से सरकारी धान खरीदी पर भी असर पड़ा है।

Gustakhi Maaf: भागी बीवी का यूं घर लौट आना
ओसाका इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ ने जीता निवेशकों का भरोसा, छत्तीसगढ़ का निवेश-अनुकूल इकोसिस्टम: जापानी कंपनियों ने दिखाई गहरी रुचि
मुख्यमंत्री ने आज फिर राहुल के परिजनों से बात कर ढाढ़स बंधाया, कहा – चिंतित न हों, धीरज बनाए रखें, पूरा विश्वास है राहुल सुरक्षित वापस आएगा, देखे विडियो
धर्मांतरण को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा, तीन थानों की फोर्स तैनात, पादरी सहित चार गिरफ्तार
प्रधानमंत्री ट्राफी छात्रवृत्ति : भिलाई के 279 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, 40 लाख रुपए का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा
Next Article बीजापुर में नक्सलियों ने एक सप्ताह में की 5वीं हत्या, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट बीजापुर में नक्सलियों ने एक सप्ताह में की 5वीं हत्या, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?