ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाजार में खरीदारी: आज फिर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में 514 अंकों का उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बाजार में खरीदारी: आज फिर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में 514 अंकों का उछाल

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 514.56 अंक यानी 1.00 फीसदी ऊपर 51,937.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 147.15 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 15,582.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ। रिलायंस के शेयर में आए जोरदार उछाल से बाजार में तेजी आई। आज इसमें 2.80 फीसदी की तेजी आई और यह 2153.50 के स्तर पर बंद हुआ।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा, पहली तिमाही के जीडीपी और पीएमआई जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े, कोविड-19 को लेकर स्थिति और वैश्विक कारकों से तय होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। इस पर निवेशकों की नजर होगी। इन सबके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट क्रूड के भाव तथा विदेशी संथागत निवेशकों के निवेश रुख भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 
बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अडाणी पोट्र्स, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक, आईओसी और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक और ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

मामूली गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 31.44 अंकों (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 51391.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) की गिरावट के साथ 15422 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को सेंसेक्स 307.66 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 51,422.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 97.80 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 15,435.65 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को भी निफ्टी उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।

पानी बचाओ अभियान में सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं तीरथगढ़ एवं धोबीगुड़ा की महिला जल वाहिनी
यात्री नहीं मिले तो रेलवे ने रद्द कर दी इस रूट की ट्रेन, पांच फेरों के लिए शुरू होनी थी समर स्पेशल
Big News: बड़ा हादसा: मलप्पुरम में नाव पलटी, 22 लोगों की मौत, पीडि़तों से मिलने पहुंचे सीएम, रेस्क्यू अभियान जारी
मदरसों का सर्वे पूर्ण: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले, 15 तक शासन को भेजेंगे रिपोर्ट
मानसून सत्र के दौरान संसद में दिखेगा बदलाव: पहली बार लोकसभा सांसद डिजिटल तरीके से दर्ज कराएंगे उपस्थिति….. तैयार किया गया एप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation वरिष्ठ विधायक वोरा ने एनडीए के 7 साल पूरे होने पर उठाए सवाल, कहा- जनता से किए वादों में खरी नहीं उतरी केंद्र सरकार
Next Article Hundreds are benefiting from mobile dispensary operated in Rawaghat रावघाट में संचालित मोबाईल डिस्पेंसरी से सैकड़ों हो रहे लाभान्वित… 22 गांवों में पहुंचा रहे चिकित्सा सुविधा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?