ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बहादुरी को सलाम: पिता को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई 14 साल की बेटी, जाने फिर क्या हुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

बहादुरी को सलाम: पिता को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई 14 साल की बेटी, जाने फिर क्या हुआ

By @dmin
Published: September 8, 2022
Share
बहादुरी को सलाम: पिता को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई 14 साल की बेटी, जाने फिर क्या हुआ
बहादुरी को सलाम: पिता को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई 14 साल की बेटी, जाने फिर क्या हुआ
SHARE

सिरोही (एजेंसी)। राजस्थान के सिरोही जिले में एक बेटी ने अपने पिता को बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी 14 साल की बेटी भालू से भिड़ गई। बच्ची भालू से लड़ती रही और उसे भागने के लिए मजबूर कर दिया।

भालू ने किसान का मुंह नोचा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिरोही के रेवदर कस्बे के सिलदर गांव में सोमवार देर रात एक भालू ने किसान पर हमला कर दिया। भालू को देखकर कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। ऐसे में खेत पर बने मकान में सो रही उसकी 14 साल की बेटी जोशना भागकर बाहर आई। वह अपने पिता को बचाने के लिए भालू पर टूट पड़ी। तब तक भालू ने उसके पिता करमा राम चौधरी को बुरी तरह घायल कर दिया। उसका मुंह नोच लिया।

जोशना बोली-मेरे मन में था पिता को कुछ भी नहीं होने दूंगी
गंभीर घायल किसान को गुजरात के मेहसाणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बहादुर जोशना ने बताया कि जब उसने भालू को पिता पर हमला करते देखा तो वह फौरन भालू से भिड़ गई। उसके मन में एक ही बात थी कि मुझे भले ही कुछ भी हो जाए लेकिन पिता को कुछ नहीं होने दूंगी।

डर से पांव कांप रहे थे पर लाठी लेकर टूट पड़ी
जोशना ने बताया कि भालू ने पिताजी को चारपाई से नीचे गिरा दिया था। उनके ऊपर बैठकर उनके शरीर को नोंच रहा था। पहले तो डर के मारे पांव कांपने लग गए, लेकिन पिता को बचाने के ख्याल से मैंने लाठी उठाकर भालू पर हमला करना शुरू कर दिया।

आक्रामक होकर भालू बच्ची पर लपका
लाठी मारने पर भालू और ज्यादा आक्रामक हो गया। वह मेरे तरफ लपका। भालू को हमारी तरफ आते देख मां ने भी पत्थर फेंकना शुरू किया और मैं लाठी लेकर भालू से मुकाबला करती रही। मेरे पास उससे लडऩे के अलावा कोई चारा नहीं था। पीछे हटती तो वह पिता को मार देता। सात से आठ मिनट तक मैं भालू से लड़ती रही। उसके बाद वह वहां से भाग गया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
गांव सहित सोशल मीडिया पर जोशना की जमकर तारीफ हो रही है। लोग उसे पुरस्कार देने की भी मांग कर रहे हैं। सभी उसके साहस के किस्से सुनकर दंग हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन, माता कौशल्या के धाम में लोगों ने सीखा योग और संयम का पाठ
Bhilai Breaking : ब्राउन शुगर बेचते दो बदमाश पकड़ाए, बाइक पर घूम-घूमकर कर रहे थे नशे का कारोबार
मातम में बदली शादी की खुशियां: जशपुर में खरीदारी करने निकले थे, हाइवा ने बाइक को रौंदा; दो की मौत
अरुणाचल की आंच से बिहार में भी गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने की नीतीश से गृह विभाग छोडऩे की मांग
स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में डायग्नोसिस मशीनों की बड़ी भूमिका: मंत्री टीएस सिंहदेव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में दो नए जिले, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना, CM भूपेश करेंगे शुभारंभ छत्तीसगढ़ में दो नए जिले, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना, CM भूपेश करेंगे शुभारंभ
Next Article इतिहास में दर्ज हुआ राजपथ, नए रंग-रूप में तैयार कर्तव्य पथ का पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन इतिहास में दर्ज हुआ राजपथ, नए रंग-रूप में तैयार कर्तव्य पथ का पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?