ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बरसात में बिजली, सड़कों एवं पेयजल के लिए विभाग रहें एलर्ट मोड में, मूलभूत सुविधाओ के लिए ना आए शिकायत का मौका : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बरसात में बिजली, सड़कों एवं पेयजल के लिए विभाग रहें एलर्ट मोड में, मूलभूत सुविधाओ के लिए ना आए शिकायत का मौका : वोरा

By @dmin
Published: August 18, 2022
Share
विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
SHARE

दुर्ग। बरसात से नगर निगम क्षेत्र की जनता की लगातार बढ़ती परेशानियों एवं मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के निदान हेतु वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर एलर्ट मोड में कार्य करने सख्त निर्देश दिए हैं। वोरा ने निगम के जल कार्य, लोक कर्म एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय से निकल कर जमीनी स्तर पर सभी 60 वार्डों की जनता के मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का समय सीमा तय कर निराकरण करें।

नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि शहर में अमृत मिशन का कार्य पूर्ण होने के बाद भी लगातार पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने पर वाल्व एवं पम्प आदि तकनीकी कारण बता कर जिम्मेदारियों से भागा नहीं जा सकता। जनता को दोनों टाइम शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सभी जरूरी उपाय कर जल्द से जल्द समस्या का निदान हो। बारिश के दौरान सड़कों में गड्ढे एवं स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने निगम एवं पीडब्लूडी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शहर के आंतरिक एवं मुख्यमार्गों में गड्ढे भरने का महाअभियान चलाने के निर्देश दिए साथ ही जिला प्रशासन की तर्ज पर निगम स्तर पर भी जनहितैषी कार्यों की टाइम लिमिट की समीक्षा बैठक करने एवं बड़े निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने कहा। स्वीकृति मिलने एवं राशि आने के बाद भी कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया।

लोक निर्माण के विद्युत अधिकारियों को गणेश उत्सव के पहले पहले मुख्यमार्ग में स्ट्रीट लाइट शुरू करने सभी प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पखवाड़े भर के अंदर स्थिति की पुन: समीक्षा करते हुए जवाबदेही तय की जाएगी। 2 घंटे की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने निगम अमले के साथ दीपक नगर मुख्य मार्ग में चल रहे पैच वर्क एवं फीलिंग के कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त प्रकाश सर्वे ,कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, प्रकाश थवानी, प्रमोद दुबे, जितेंद्र समैया, वी पी मिश्रा, भीम राव, राजेन्द्र धबाले लोक निर्माण विभाग से उप अभियंता गगन जैन, विकास लता तिर्की उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर राहत: रिकवरी रेट बढ़ा, पिछले तीन दिनों में संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा
टमाटर की बढ़ती कीमत: मान बढ़ाओ, स्थान अपने आप मिलेगा
गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु, सीएम साय की घोषणा पर मेले के आयोजन के लिए मिलेंगे 50 लाख
वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डीकार्बनाइजेशन, वॉटर पॉज़िटिविटी और जैव विविधता पहलों के लिए पीडब्ल्यूसी के साथ किया करार
अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो-भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धर्मस्व मंत्री ने दिया फंड, दैहान में मंदिर बनाने महापौर ने किया भूमिपूजन
Next Article निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नेहरू नगर जोन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विभिन्न निर्माण कार्य के दिए निर्देश, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का भी किया निरीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?