ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदमाशों के हौसले बुलंद, अपने दोस्त की घर जा रही 15 साल की लड़की को किया आग के हवाले, एम्स में कराया भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

बदमाशों के हौसले बुलंद, अपने दोस्त की घर जा रही 15 साल की लड़की को किया आग के हवाले, एम्स में कराया भर्ती

By Om Prakash Verma
Published: July 19, 2025
Share
खदान में बड़ा हादसा, ड्रिल मशीन की चपेट में आने से हेल्पर हुई की मौत
खदान में बड़ा हादसा, ड्रिल मशीन की चपेट में आने से हेल्पर हुई की मौत
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने एक 15 साल की मासूम लड़की को आग के हवाले कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने सड़क पर एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। आग क्यों लगाई गई इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया
उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया है। उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बयाबार गांव में तीन बदमाशों ने लड़की को उस समय आग लगा दी, जब वह अपने दोस्त के घर जा रही थी। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस गांव पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बुरी तरह जल गई बच्ची
पुरी की डीएम चंचल राणा ने कहा, ‘हमें नीमापाड़ा ब्लॉक के बलंदा पुलिस थाने में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली। यहां एक 15 वर्षीय लड़की को आग लगा दी गई। वह बुरी तरह जल गई है। हमने एम्स से संपर्क किया और उसके लिए आपातकालीन देखभाल की व्यवस्था की गई है। पुलिस और जिला प्रशासन ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। सभी प्रकार की आवश्यक वित्तीय सहायता जिला प्रशासन और सरकार की ओर से वहन की जाएगी। हम आशा और प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाए। पुलिस सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कांकेर जिले के विकास के लिए की कई घोषणाएं…. सरोना और कोरर बनेगी नई तहसील, कोड़ेकुर्से और बडग़ांव को बनाया जायेगा उप तहसील
Raipur Breaking : नाबालिग वाहन चालकों के साथ उनके पैरेंट्स पर भी करें कार्रवाई.. समीक्षा बैठक में एसपी का अफसरों को निर्देश
बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री साय
CG Crime : गाय का मांस बेचने के लिए घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
तीन माह के भांजे की हत्या, जशपुर में मामा ने टांगी के हत्थे से किया था वार, पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिजली का निजीकरण: जनसुनवाई का विरोध करेंगे कर्मचारी, बिजली की दरों पर भी बात बिजली का निजीकरण: जनसुनवाई का विरोध करेंगे कर्मचारी, बिजली की दरों पर भी बात
Next Article अगला भाजपा अध्यक्ष कौन? रेस में 4 नाम शामिल, 15 अगस्त के बाद हो सकता है ऐलान! अगला भाजपा अध्यक्ष कौन? रेस में 4 नाम शामिल, 15 अगस्त के बाद हो सकता है ऐलान!

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?