ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बढ़े स्वरूप में फिर से टीकाकरण महा अभियान होगा शुरू-कलेक्टर मीणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बढ़े स्वरूप में फिर से टीकाकरण महा अभियान होगा शुरू-कलेक्टर मीणा

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
बढ़े स्वरूप में फिर से टीकाकरण महा अभियान होगा शुरू-कलेक्टर मीणा
बढ़े स्वरूप में फिर से टीकाकरण महा अभियान होगा शुरू-कलेक्टर मीणा
SHARE

टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के लिए 15 कोविड सेंटर खोले जाएंगे
टीकाकरण के लिए मोबाईल टीम होगी सक्रिय
स्कूलों से समन्वय स्थापित कर सभी विद्यार्थियों का किया जाएगा टीकाकरण
दुर्ग। कोविड संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है और इसे रोकने की दिशा में लगातार सकरात्मक कदम उठा रही है। इसी संदर्भ में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड – 19 को लेकर समीक्षा बैठक ली गई और कोविड-19 से बचाव के लिए प्रभावी रणनीति को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में कोविड टीकाकरण के बूस्टर डोज स्कूली बच्चों में टीकाकरण की स्थिति और सभी आयु वर्ग में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों से कलेक्टर ने जानकारी ली।

सभी आयु वर्ग में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति- टीकाकरण अंतर्गत हितग्राहियों को लगाये गये डोज के संबंध में वर्तमान स्थिति कुछ इस प्रकार है, अबतक 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के अंतर्गत 62 हजार 31 को प्रथम डोज व 44 हजार 216 को द्वितीय डोज, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत 1 लाख 16 हजार 89 को प्रथम डोज व 82 हजार 656 को द्वितीय डोज, 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत 10 लाख 29 हजार 123 को प्रथम डोज व 9 लाख 79 हजार 606 को द्वितीय डोज, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अंतर्गत 1 लाख 46 हजार 175 को प्रथम डोज व 1 लाख 14 हजार 466 को द्वितीय डोज, फ्रंट लाईन वर्कर वर्ग के अंतर्गत 26 हजार 129 को प्रथम डोज व 17 हजार 153 को द्वितीय डोज एवं हेल्थ केयर वर्कर वर्ग के अंतर्गत 20 हजार 399 को प्रथम डोज व 15 हजार 660 को द्वितीय डोज का वैक्सीनेशन हुआ है।

विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए स्कूलों को किया जाएगा टारगेट- सभी स्कूली बच्चों को टीकाकरण के सुरक्षा कवच से सुरक्षित करने के लिए कलेक्टर ने विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर सभी बच्चों के टीकाकरण को पूर्ण करने के लिए कहा है। जिसके लिए स्कूल अवधि में विभिन्न पालियों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे इस हेतु अधिक से अधिक स्थानों में मोबाईल टीम के द्वारा टीकाकरण कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने हाल ही में शासन के द्वारा जारी आदेश का पालन विधिपूर्वक और बेहतर प्रबंधन के साथ हो ऐसा निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया। वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 30 सितंबर तक नि: शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाना है। कलेक्टर ने इस अवधि में उपस्थित अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा बड़े स्तर पर महाअभियान को रेगुलर इंटरवेल में चलाने के लिए और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।

18 से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत (75 दिवस) दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाना है। इस हेतु महोदय ने विभागीय अधिकारियों को टीकाकरण अभियान चलाये जाने निर्देश दिये हैं। कलेक्टर महोदय द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग को जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के समन्वय स्थापित कर स्कूली बच्चों का टीकाकरण पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना बनाकर सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को टीकाकृत करने कहा गया । कलेक्टर महोदय द्वारा बढ़ते हुए कोविड संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सक्त निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में टेस्टींग की संख्या बढ़ाये तथा आम जन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े व्यवसायिक स्थानों में 15 टेस्टींग सेंटर खोलकर सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा गया है।

धान खरीदी कार्य के उपयोग के अतिरिक्त पीडीएस बारदानों की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध…. खाद्य सचिव ने दिए निर्देश
होटल दिखाने के नाम पर शख्स से लूट, ई-रिक्शा चालक ने साथियों के साथ किया कांड…. पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
आईटीबीपी को मिले मलिनियोस नस्ल के 17 पिल्ले, ओसामा को मारने के लिए ली गई थी इनसे मदद
नौकरी के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, यूपी और सक्ति से पकड़ाए दो शातिर… कई लोगों को बनाया शिकार
कोरिया जिले के किसानों को रास आ रहा शहद का उत्पादन…. मात्र तीन माह में एक लाख रूपए से अधिक का किया शहद उत्पादन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन कल सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन कल
Next Article वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए महापौर परिषद का बड़ा फैसला… निगम के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे मिस्ट फाउंटेन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?