ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बढ़ती महंगाई पर क्या बोल गईं वित्त मंत्री सीतारमण, आंकड़ों से किया सरकार का बचाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बढ़ती महंगाई पर क्या बोल गईं वित्त मंत्री सीतारमण, आंकड़ों से किया सरकार का बचाव

By @dmin
Published: April 20, 2022
Share
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक ओर जहां देश में महंगाई की मार से जनता बेहाल है, तो वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्री ने सरकार का बचाव कुछ अलग ही अंदाज में किया है। भले ही यहां ईंधन, खाने का तेल, फल-सब्जियां और रोजमर्रा के सामनों के दाम आसमान छू रहे हैं। इन दिनों अमेरिका के दौरे पर गईं निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में महंगाई ज्यादा नहीं है।

सीतारमण बोलीं- महंगाई ज्यादा नहीं
अमेरिका के वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे सामाने कई वैश्विक चुनौतियां हैं। अंतरराष्ट्रीय कारणों और भू-राजनैतिक हालात के चलते क्रूड के भाव हों या जिंस की कीमत सभी आसमान पर हैं। इन हालातों के कारण दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हैं। सीतारमण ने कहा कि इन हालातों के बावजूद भी भारत में खुदरा महंगाई की दर 6.9 फीसदी है। जबकि, हमारा टारगेट चार फीसदी है और इसमें दो फीसदी प्लस या माइनस की गुंजाइश है। इस तरह हम टारगेट के हिसाब से छह फीसदी तक पहुंच सकते हैं। भले ही हमने इस छह फीसदी के स्तर को पार कर लिया हो, लेकिन हम अभी इससे बहुत आगे नहीं निकले हैं।

देश में महंगाई की वर्तमान स्थिति
देश में महंगाई की स्थिति पर नजर डालें तो आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में खुदरा महंगाई का स्तर 6.95 फीसदी पर पहुंच गया, जो कि 17 महीने में सबसे ज्यादा उच्च स्तर है। इससे पिछले महीने फरवरी में खुदरा महंगाई 6.07 फीसदी की दर से बढ़ी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध का असर देश में बढ़ी महंगाई के रूप में सामने आया है। वहीं थोक महंगाई के मोर्चे पर भी देश की जनता को करारा झटका लगा है। मार्च महीने में थोक महंगाई दर 14.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में यह 13.11 की दर से बढ़ी थी।

ग्रामीण क्षेत्र की जनता ज्यादा त्रस्त
रिपोर्ट के मुताबिक, महंगाई की मार से सबसे ज्यादा ग्रामीण जनता त्रस्त है। गांवों में खाद्य पदार्थों पर महंगाई का आलम ये है कि मार्च 2022 में बढ़कर 8.04 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे एक साल पहले की समान अवधि यानी मार्च 2021 में यह 3.94 फीसदी पर थी। यानी एक साल के भीतर ही ये दोगुने से ज्यादा बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर देश में महंगाई की स्थिति को देखते हुए कई रेटिंग एजेंसियों ने विकास दर के अनुमानों को भी संशोधित किया है। जबकि इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में महंगाई ज्यादा न होने की बात कहकर सरकार का बचाव किया है।

भिलाई चेम्बर ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मानसून से पहले नालियों की सफाई की रखी मांग
नुपुर शर्मा पर संघ का बड़ा बयान, उदयपुर की हत्या उकसावे में नहीं, बल्कि तालिबानी सोच का नतीजा
महापौर परिषद की बैठक में 7 एजेंडों पर चर्चा: सभी पर बनी सहमति, इन स्थानों पर बनेंगी सड़कें
CGPSC 2021 परिक्षा में अनियमितता के विरोध में अभाविप ने सौंपा विधायक को ज्ञापन
CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण को अगुवा कर उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का था शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 182 # 20 April 2022
Next Article एक्शन मोड में पंजाब पुलिस, कुमार विश्वास के बाद अलका लांबा के घर पहुंची एक्शन मोड में पंजाब पुलिस, कुमार विश्वास के बाद अलका लांबा के घर पहुंची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?