ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी सफलता: बडगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ी सफलता: बडगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला

By @dmin
Published: January 7, 2022
Share
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में सुरक्षाबलों को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में गुरुवार की रात शुरू हुई सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं। दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों के चाडूरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।

सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों ने पहले एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। बाद में दो और आतंकियों को ढेर कर दिया। आईजीपी कश्मीर के अनुसार, मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए सभी आतंकवादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। अब तक एक की पहचान श्रीनगर शहर के वसीम के रूप में हुई है। मौके से तीन AK-56 राइफल समेत गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

One terrorist neutralised in an encounter that broke out at Zolwa Kralpora Chadoora area of Budgam. Operation is underway, details awaited: Kashmir Zone Police

— ANI (@ANI) January 7, 2022

बताया जा रहा है कुछ दहशतगर्द घिरे हुए हैं। फिलहाल अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। पुलिस ने बताया कि चाडूरा इलाके के जालूवा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने संयम बरतते हुए उन्हें समर्पण का मौका दिया, लेकिन वे नहीं माने और फायरिंग जारी रखी। कई बार मौका देने के बाद भी जब आतंकियों ने समर्पण नहीं किया तो जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

अंधेरा होने की वजह से सुरक्षा बलों की ओर से पूरी सतर्कता के साथ अभियान को अंजाम दिया जा रहा है। देर रात तक दोनों ओर से रुक रुककर फायरिंग होती रही। पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल पूरे इलाके को घेर रखा गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें।

बुधवार को जैश के पाकिस्तानी कमांडर समेत आतंकियों को किया था ढेर
दक्षिणी कश्मीर में पांच जनवरी बुधवार को मुठभेड़ में पाकिस्तानी कमांडर समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। इनसे दो एम-4 कारबाइन व एक एके 47 राइफल व अन्य असलहे बरामद हुए हैं। सप्ताह में दूसरी बार मारे गए आतंकियों से एम-4 कारबाइन बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि चंदगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। संयम बरतते हुए जवानों ने आतंकियों को समर्पण को लिए कहा।

कई बार मौका दिए जाने के बाद भी वे नहीं माने। लगातार फायरिंग जारी रहने पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें एक के बाद एक तीन आतंकी ढेर कर दिए गए। देर शाम तक इलाके में तलाशी अभियान जारी रहा ताकि कोई असलहा मुठभेड़स्थल पर छूटा न रहे।

चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मामला, सरकार के जवाब से संतुष्ट होकर हाईकोर्ट ने भर्ती पर लगाई रोक हटाई
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में स्ट्रीट डॉग से क्रूरता, युवक ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला… देखें Video
CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर किया हमला, BGL भी दागे
पार्टनर से करने जा रहे हैं शादी तो ये 10 बातें जरूर जाने…
मिताली राज ने रचा इतिहास: सात हजार वन-डे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 -18 वर्ष के बच्चों को दी जा रही वैक्सीन की पहली डोज, दन्तेवाड़ा जिले के दस स्कूलों में शत-प्रतिशत टीकाकरण 15 -18 वर्ष के बच्चों को दी जा रही वैक्सीन की पहली डोज, दन्तेवाड़ा जिले के दस स्कूलों में शत-प्रतिशत टीकाकरण
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार नीट-पीजी काउंसलिंग को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, इस साल जारी रहेगा ईडब्ल्यूएस कोटा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?