ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, भिलाई की पांच महिलाओं की मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

बड़ी खबर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, भिलाई की पांच महिलाओं की मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक

By @dmin
Published: February 16, 2022
Share
बड़ी खबर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, भिलाई की पांच महिलाओं की मौत
बड़ी खबर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, भिलाई की पांच महिलाओं की मौत
SHARE

भिलाई। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं और ड्राइवर घायल हो गए हैं। हादसा तेज रफ्तार जाइलो कार के डिवाइडर से टकराने के चलते हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई के सुभाष नगर निवासी 9 महिलाएं बुधवार सुबह राजिम के पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जाइलो कार से जा रहे थे। अभी वे रायपुर में अभनपुर के केंद्री के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे टूट गए।

हादसे होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं में अर्चना मोला, रीना चौधरी, रीना दास, सविता दास, सुचित्रा और काजल शामिल है। वहीं अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सभी राजिम में पुन्नी मेला में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

मुख्यमंत्री गहरा दुख प्रकट किया, हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर केंद्री के पास कार दुर्घटना में 5 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। ये महिलाएं भिलाई से राजिम पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जा रही थी। कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

जामुल में शिवलिंग तोड़ने का प्रयास, बजरंगियों ने दर्ज कराई शिकायत… पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
जनदर्शन में आवेदन पर हुई कार्रवाई, विकलांग दंपत्ति को मिला मकान पर पुन: कब्जा
खतरनाक हुआ कोरोना, सक्रिय मरीज एक लाख के करीब, एक दिन में 27 की मौत
हाट बाजार क्लीनिक से दुर्गम इलाकों में सुलभ हुई स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश में 84 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार
CG News : नारायणपुर में पुलिस ने उड़ाया नक्सल कैंप, दो माओवादी भी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ''नरवा'' विकास: संवर गया खरधवा नाला का स्वरूप ”नरवा” विकास: संवर गया खरधवा नाला का स्वरूप
Next Article चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में 176 पदों पर निकली भर्ती, व्यापम ने जारी किया आदेश चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में 176 पदों पर निकली भर्ती, व्यापम ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?