ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। कोरोना को लेकर कई सारे सवाल लोगों के मन में उमड़ते रहते हैं। क्योंकि ये महामारी सभी के लिए नई है, इसलिए धीरे-धीरे लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आने लगते हैं। ऐसा ही एक सवाल सभी के मन में रहता है कि अगर हमें वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हैं तो क्या हमें कोरोना का टेस्ट कराना चाहिए।
इस पर अमेरिकी कें सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि अगर आप पूरी तरह टीकाकृत हो चुके हैं तो आपको कोरोना का टेस्ट कराने या क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भले ही आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में क्यों ना आ गए हों। कोरोना को लेकर किए गए नए शोध के आधार पर बनाई गई नई गाइडेंस के मुताबिक, जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराकों को ले लिया है, उनमें कोरोना संक्रमित होने और उसके गंभीर परिणाम होने का खतरा कम बना रहता है। शोध में दावा किया गया है कि अगर आपको कोरोना हो गया है तो भी दूसरों में इसके फैलने और लक्षण विकसित करने का खतरा कम बना रहता है। 

वहीं सीडीसी का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति ने दोनों वैक्सीन लगा ली हैं तो उसे स्क्रीनिंग की भी जरूरत नहीं है। हालांकि महामारी के खतरे को देखते हुए अभी भी कई कंपनियां कार्यालय में लोगों की स्क्रीनिंग करती हैं। सीडीसी का कहना है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी विदेशों से आने वाले अमेरिकी नागरिकों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है। कई जानकारों ने सीडीसी को सलाह दी है कि वो टेस्टिंग गाइडलाइंस में थोड़ा परिवर्तन करे। मौजूदा समय में सामान्य जुकाम और वायरस भी कोविड-19 की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में टेस्टिंग क्षमता का बोझ बढ़ता है। बता दें कि कोरोना वायरस का खतरा अब थोड़ा कम होने लगा है। भारत समेत दूसरे देशों में वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेजी से बढ़ा दिया है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री भिलाई इकाई का सम्मान समारोह: सरंक्षक मंडल के सदस्यों को किया सम्मान
CG Crime : केमिकल हमले का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, हत्या की नीयत से किया था व्यापारी पर हमला
Bijapur encounter : सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सभी के शव बरामद, सीएम साय बोले जल्द पूरा होगा संकल्प
मुख्यमंत्री ने की विभिन्न जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच की समीक्षा, कहा- होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए
शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, चार आतंकी ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Steel Plant has played an important role in environmental protection भिलाई इस्पात संयंत्र ने पर्यावरण संरक्षण में निभाया अहम योगदान…. स्थापना काल से ही बीएसपी ने भिलाई शहर को दिया हरा-भरा वातावरण
Next Article कोरोना की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार, हमें रहना होगा पॉजिटिव: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक और एक्शन: ट्विटर ने अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?