ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा सड़क हादसा, एक ही गांव के 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा सड़क हादसा, एक ही गांव के 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

By @dmin
Published: October 31, 2021
Share
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद चकराता एसडीएम, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंच चुकी है। खाई से लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। उधर, सड़क हादसे की सूचना के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह उस ओर रवाना हुए हैं।

चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सड़क हादसे में यूटिलिटी सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। गाड़ी के खाई में गिरते हुए चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। चूंकि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में हैं, ऐसे में राहत व बचाव कार्य में समय लग रहा है। घटना की सूचना से राजस्व और थाना पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता के बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि घायलों के उपचार में कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।

चार साल पुराने हत्या का खुलासा : शादी के लिए दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या… जानिए कैसे सुलझा यह केस
12वीं के बाद सीबीएसई 10वीं के परिणाम भी घोषित : 93.66% रहा परिणाम, CG के 90.52 फीसदी बच्चे पास
राजधानी एक्सप्रेस में पथराव: इंजन के कांच में आई दरार, आरपीएफ ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी
मुख्यमंत्री साय ने पीएम स्वनिधि व एनयूएलएम में बेस्ट फरफार्मेंस करने वाले निकायों व स्ट्रीट वेंडर्स को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट: अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated the exhibition based on the personality of Bharat Ratna Indira Gandhi and Sardar Patel गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भारत रत्न इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ… जाने इस प्रदर्शनी की खास बातें
Next Article आर्यन के बाद मुनमुन धमेचा रिहा, सैनिटरी पैड्स में पिल्स छिपाने का लगा था आरोप आर्यन के बाद मुनमुन धमेचा रिहा, सैनिटरी पैड्स में पिल्स छिपाने का लगा था आरोप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?