ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फायरिंग में 11 नागरिकों की मौत से बवाल, जवानों की गाडिय़ां फूंकी, एसआईटी करेगी जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फायरिंग में 11 नागरिकों की मौत से बवाल, जवानों की गाडिय़ां फूंकी, एसआईटी करेगी जांच

By @dmin
Published: December 5, 2021
Share
फायरिंग में 11 नागरिकों की मौत से बवाल, जवानों की गाडिय़ां फूंकी, एसआईटी करेगी जांच
फायरिंग में 11 नागरिकों की मौत से बवाल, जवानों की गाडिय़ां फूंकी, एसआईटी करेगी जांच
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड के मोन जिले में शनिवार की शाम को सुरक्षाबलों द्वारा कथित रूप से की गई फायरिंग में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गई। यह घटना मोन जिले के ओटिंग गांव की है, जहां उग्रवादी होने के शक में सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर फायरिंग की और 11 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना की नगालैंड के मुख्यमंत्री नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने पुष्टि करते हुए निंदा की है और लोगों से इलाके में शांति बनाने की अपील की और कहा कि इसकी जांच एसआईटी करेगी। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि नगालैंड के ओटिंग में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से व्यथित हूं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय एसआईटी इस घटना की गहन जांच करेगी ताकि शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

The unfortunate incident leading to killing of civilians at Oting, Mon is highly condemnable.Condolences to the bereaved families & speedy recovery of those injured. High level SIT will investigate & justice delivered as per the law of the land.Appeal for peace from all sections

— Neiphiu Rio (@Neiphiu_Rio) December 5, 2021

वहीं, इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘मोन के ओटिंग में नागरिकों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है। पीडि़त परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं। घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करना करता हूं। उच्चस्तरीय एसआईटी मामले की जांच करेगी और कानून के अनुसार न्याय होगा। सभी वर्गों से शांति की अपील करता हूं।Ó

वहीं, सेना ने नगालैंड के मोन जिले में उग्रवाद रोधी अभियान के दौरान आम लोगों की मौत के मामले की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरीÓ का आदेश दिया। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना और उसके बाद जो हुआ, वह खेदजनक है। सेना ने कहा कि इस घटना में सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नगालैंड में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब मोन जिले के ओटिंग में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान उग्रवादी समझकर कुछ युवकों उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौतें हो गईं। इस घटना के बाद इलाके में स्तिति तनावपूर्ण है और आम लोगों में काफी गुस्सा है। कथित तौर पर गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के वाहनों को आग लगा दी। माना जा रहा है कि कुछ जवान भी हताहत हुए हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार
नई औद्योगिक नीति 2024-29 पर चर्चा, मुख्यमंत्री साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में होना चाहिए वैल्यू एडिशन का काम
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों बिना प्रीमियम मिलेगा एक करोड़ से ज्यादा बीमा कवर, सरकार ने किया एसबीआई से एमओयू
आतंकी मंसूबे: सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के पास आया रिकॉर्डेड कॉल, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की धमकी
Tripple Murder : पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या, लहूलुहान मिले शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निकाय चुनाव: स्क्रुटनी के बाद दो नामांकन निरस्त, सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आबंटन निकाय चुनाव: स्क्रुटनी के बाद दो नामांकन निरस्त, सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आबंटन
Next Article ज्वालामुखी फटा, अब तक 13 की मौत, राहत कार्य में जान की बाजी लगा रहे बचावकर्मी ज्वालामुखी फटा, अब तक 13 की मौत, राहत कार्य में जान की बाजी लगा रहे बचावकर्मी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?