ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फसल बीमा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना, प्रदेश में घूम-घूम कर फसल बीमा के प्रति किसानों को करेंगे जागरूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

फसल बीमा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना, प्रदेश में घूम-घूम कर फसल बीमा के प्रति किसानों को करेंगे जागरूक

By @dmin
Published: July 1, 2021
Share
फसल बीमा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना, प्रदेश में घूम-घूम कर फसल बीमा के प्रति किसानों को करेंगे जागरूक
फसल बीमा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना, प्रदेश में घूम-घूम कर फसल बीमा के प्रति किसानों को करेंगे जागरूक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ कृषि बीज निगम के प्रबंध संचालक एवं संयुक्त सचिव शिव अनंत तायल ने आज मंड़ी बोर्ड परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ और रबी फसलों के बीमा के प्रति किसानों को जागरूक करने सात प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन प्रचार-प्रसार वाहनों के माध्यमों से गांव-गांव, गली-गली घूम-घूम कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाने किसानों को प्रेरित करेंगे। कृषि विभाग द्वारा एक जुलाई से 07 जुलाई 2021 तक फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस मौके पर कृषि एवं जैव प्रौधोगिकी विभाग के संयुक्त सचिव बी.के. मिश्रा सहित के.सी. पैंकरा, एस.सी. कदम, के.सी. बेहरा, डॉ. सुमित सोरी, जी.के. पीडिया, भूपेन्द्र पाण्डेय, आमिर खुर्सिद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि कृषि विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में खरीफ एवं रबी फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दी गई है। वर्ष 2021-22 के खरीफ एवं रबी मौसम के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समिति के अनुमोदन के बाद जिलेवार निर्धारित ऋणमान प्रति हेक्टेयर को योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर बीमित राशि के रूप में अधिसूचित किया गया है। खरीफ फसलों के लिए बीमा कराने अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021 तक निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इस योजना से किसानों को बीमा कव्हरेज के अंतर्गत खड़ी फसल में बुवाई से लेकर फसल की कटाई तक और उसके बाद होने वाले नुकसान को शामिल किया गया है। योजना में किसानों को कम वर्षा अथवा प्रतिकूल प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण बुवाई ना होने पर भी बीमा का लाभ मिलेगा। इसी तरह फसल कटाई के बाद खेत में सूखने के लिए छोड़ी गए फसल की क्षति होने पर भी किसानों को बीमा का लाभ मिलेगा। किसानों को खड़ी फसल में सूखा, बाढ़, कीट व्याधि, अग्नि एवं अन्य प्राकृतिक कारणों से होने वाले नुकसान पर को भी बीमा में शामिल किया गया है।

योजना के लिए जिलावार फसले अधिसूचित की गई है, खरीफ सीजन में सिंचित और असिंचित धान के अलावा मक्का, सोयाबीन, मूंगफल्ली, तुअर (अरहर), मूंग तथा उड़द को शामिल किया गया है। इसी प्रकार रबी फसल के अंतर्गत सिंचित और असिंचित गेहूं फसल के अतिरिक्त चना, राई, सरसो, अलसी को शामिल किया गया है। फसल का रकबा 10 हेक्टेयर या उससे अधिक होने पर संबंधित बीमा इकाई में अधिसूचित किया जाएगा। बीमा योजना में ऋणी किसान तथा गैर ऋणी किसान शामिल हो सकते हैं।

कलेक्टर की अपील: 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 30 अप्रैल तक लगवा लें कोविड का टीका…. वैक्सीनेशन के लिए अधिकाधिक लोगों को करें प्रेरित
भारत में कोरोना का तांडव जारी, केवल 5 दिन में 2 से 2.5 लाख हुए मामले
छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बांगलादेशी यात्री विमान के पायलट की तबीयत बिगड़ी… नागपुर हवाई अड्डे पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 5 नवजातों की मौत के मामले में दो डॉक्टर सस्पेंड, MS को पद से हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम में 32 वर्ष तक सेवाएं देने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त, कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह निगम में 32 वर्ष तक सेवाएं देने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त, कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह
Next Article राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?