ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नागा चैतन्य का बयान: मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे काम के बारे में बात करना शुरू करेंगे
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नागा चैतन्य का बयान: मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे काम के बारे में बात करना शुरू करेंगे

By @dmin Published July 31, 2022
Share
SHARE

नागा चैतन्य इन दिनों अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा को प्रमोट कर रहे हैं। एक्टर ने प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि लोग उनके काम के बारे में भी बात करें।

नागा की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में

नागा ने एक इंटरव्यू में कहा, मेरी फिल्मों से ज्यादा लोग मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। यह बेहद दुख की बात है लेकिन अभी समय ऐसा ही है और कुछ मीडिया सेक्शन भी इसी तरह की रिपोर्ट करना पसंद कर रहे हैं। हर किसी के अपने अलग रास्ते होते हैं। हालांकि, एक एक्टर के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हार्ड वर्क करता रहूं। एक न एक दिन मेरी मेहनत का फल मुझे मिलेगा।

मुझे उम्मीद है लोग मेरे काम के बारे में बात करेंगे-नागा

नागा ने बातचीत के दौरान आगे कहा, मैं इस बारे में पॉजिटिव रहना चाहता हूं। 11 अगस्त के बाद से शायद मेरे लिए चीजें बदल जाएं और मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे पसंद करेंगे। साथ ही वो मेरे काम के बारे में भी बात करना शुरू कर देंगे। नागा ने ‘लाल सिंह चड्ढा के बारे में बात करते हुए कहा, यह एक बड़ी रिलीज है। ओपनिंग के मामले में मुझे ज्यादा एक्सपोजर मिलेगा और यह सिर्फ उन लोगों की वजह से है, जिनसे मैं इस प्रोजेक्ट के दौरान मिला हूं। मैं अच्छी वाली नर्वसनेस फील कर रहा हूं। जब इस तरह की फिल्में आती है तो यह सुनामी की तरह होती हैं, इन्हें कोई नहीं रोक सकता है। मैं इस बारे में कॉन्फिडेंट हूं कि हमारी फिल्म भी ऐसा कुछ करने में कामयाब हो।

अक्टूबर 2021 में सामंथा से अलग हुए थे नागा

बता दें, नागा चैतन्य पिछले साल अक्टूबर में सामंथा रुथ प्रभु से अलग हुए हैं। तब से उनकी पर्सनल लाइफ चर्चाओं में हैं। दोनों ने कई साल तक डेट करने के बाद अक्टूबर 2017 में ग्रैंड वेडिंग की थी। हाल ही में सामंथा ने नागा से अलग होने के बाद नया घर भी खरीदा है।

नागा चैतन्य ‘लाल सिंह चड्ढा से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन, किरण राव और वायाकॉम 18 ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। नागा के अलावा फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान और मोना सिंह भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म टॉम हैंक की अकेडमी अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्टेड, फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों के लिए 8 अक्टूबर को प्लेयर ड्राफ्ट

@dmin July 31, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमएस धोनी से लेकर भूल भुलैया 2 तक, इन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दिल जीत चुकी हैं कियारा
Next Article अपनी फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलती थीं मुमताज, इस बड़े एक्टर को गिफ्ट की थी मर्सिडीज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?