ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेमी की शादी के दिन प्रेमिका ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- भैय्या उसे बताना मैं उससे कितना प्यार करती थी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

प्रेमी की शादी के दिन प्रेमिका ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- भैय्या उसे बताना मैं उससे कितना प्यार करती थी

By @dmin
Published: April 23, 2022
Share
SHARE

कोरबा। जिले में एक युवती के प्रेम का मार्मिक अंत सामने आया है। प्रेमिका को छोड़ प्रेमी किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। शुक्रवार को उसकी शादी हो रही थी और इधर प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती ने एक लंबा चौड़ा सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने भैय्या को संबोधित किया और कहा कि उसे बताना कि मैं उससे कितना प्यार करती थी। उससे यह भी कहना कि मरने के बाद लाश देखने जरूर आए।

शुक्रवार को प्रीति मंहत (27) ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसके परिजनों ने कमरे में पंखे से लटकी युवती की लाश देखी तो सभी के होश उड़ गए। इसके बाद बदहवास परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम लिए भेजा। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में युवती ने काफी कुछ लिखा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक युवती एलआईसी एजेंट के रूप में काम करती थी। मौके पर मिले सुसाइड नोट में युवती ने एक युवक का जिक्र किया है जिसकी शादी हो रही है। युवती ने यह सुसाइड नोअ अपने भाई के नाम पर लिखा है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि वह अपने एक युवक से बहुत प्यार करती थी लेकिन उसने उसे धोखा दिया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह मुझे धोखा देकर दूसरे से शादी कर रहा है। उसकी दूसरी लड़की से शादी होते हुए मैं देख नहीं सकती है। काफी कोशिश के बाद भी जी नहीं पा रही हूं। सुसाइड नोट में युवती ने अपने भाई से माफी भी मांगी है। साथ ही यह भी लिखा है कि भैय्या उसे बता देना कि मैं उससे कितना प्यार करती थी। मेरे मरने के बाद एक बार मेरी लाश देखने जरूर आ जाए।

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट के अंत में उसने अपने भाई के लिए लिखा कि तुमने मेरे लिए बहुत कुछ किया एक काम और कर देना उससे जरूर पूछना कि उसने ऐसा क्यूं किया। युवती की आत्महत्या के बाद उसका भाई काफी आक्रोशित है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि मेरी बहन की मानसिक व्यथा के बारे में मुझे पता होता तो मैं उसकी शादी नहीं होने देता। बहरहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विमान ने खोया संतुलन: बाल-बाल बचे इमरान, कराई गई आपात लैंडिंग
छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद के स्थिति की समीक्षा : गृहमंत्री अमित शाह बोले- कुछ हिस्सों तक सीमित हुआ नक्सलवाद
पुलिस नक्सली मुठभेड़ : दो नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने बरामद किए शव…. दो जवान घायल
नाले में नहाने गए बालक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा, दोनों की मौत, परिजनों में मातम
ट्विटर को सरकार की दोटूक, यहां रहना है तो करना होगा नियमों का पालन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मलेरिया दिवस पर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया जाएगा दिल्ली में सम्मानित
Next Article आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा में नवाचारों को केन्द्र सरकार ने सराहा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?