ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रसव कक्ष में मितानिन बना रही थी वीडियो, मना करने पर महिला डॉक्टर से की मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorba

प्रसव कक्ष में मितानिन बना रही थी वीडियो, मना करने पर महिला डॉक्टर से की मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

By Om Prakash Verma Published November 28, 2023
Share
प्रसव कक्ष में मितानिन बना रही थी वीडियो, मना करने पर महिला डॉक्टर से की मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
प्रसव कक्ष में मितानिन बना रही थी वीडियो, मना करने पर महिला डॉक्टर से की मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
SHARE

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला चिकित्सक से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस कृत्य को किसी और ने नही बल्कि विभाग से जुड़ी मितानीन ने अंजाम दी है। दरअसल, मितानीन गर्भवती महिला को लेकर प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। वह प्रसव के थोड़ी ही देर बाद सीधे प्रसव कक्ष के भीतर जा पहुंची। किसी बात से खफा मितानिन ने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वह वीडियो बनाने से मना करने पर आग बबूला हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

यह पूरा वाक्या मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदुरमाल में रहने वाली गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। गांव की मितानीन उसे लेकर प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। इस दौरान ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को प्रसव कक्ष में दाखिल कर लिया। जहां कुछ समय बाद महिला चिकित्सक के देखरेख में प्रसुता ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

महिला चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी प्रसव कक्ष में जच्चा बच्चा का निरीक्षण में लगे हुए थे। इस बीच मितानीन भी सीधे लेबर रूम के भीतर पहुंच गई। वह किसी बात को लेकर नाराज हो गई। उसने नाराजगी में अपने मोबाइल से प्रसव कक्ष के भीतर ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला चिकित्सक ने मितानीन जैसे पद पर कार्य करने वाली महिला की इस करतूत पर एतराज जताया। वीडियो बनाने के लिए मना किया। यह बात मितानीन को नागवार गुजरी। वह महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता पर उतारू हो गई। उसने महिला डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच आपाधापी में मितानीन का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रसव कक्ष के भीतर मौजूद महिला कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मामले से आला अफसरों को अवगत कराया गया। महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया। प्रबंधन की ओर से मामले की शिकायत सिविल लाइन रामपुर पुलिस में की गई। सोमवार को रामपुर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने प्रसुता के अलावा घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं का बयान दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। संभवत: महिला चिकित्सक से अभद्रता करने वाली मितानीन के खिलाफ कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

परिजनों की अनुपस्थिति में मिलेगी मितानिनों को प्रवेश
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम ने चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने इलाज के दौरान नियमों की अनदेखी से होने वाली परेशानी से अवगत कराया। उनसे रूबरू होने के बाद प्रसव कक्ष सहित प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब नियमानुसार प्रसव कक्ष में प्रसुता के एक महिला परिजन ही जा सकते हैं। उनकी गैर मौजूदगी में ही मितानीनों को भीतर प्रवेश दिया जाएगा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Om Prakash Verma November 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा पखवाड़ा की खुली पोल: नहीं रुक रहे हादसे, कोयला लोड ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान सुरक्षा पखवाड़ा की खुली पोल: नहीं रुक रहे हादसे, कोयला लोड ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
Next Article सुरक्षित फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देश के सभी हाईकोर्ट को तीन महीने में निर्णय सुनाने का निर्देश पाक कलाकारों को बैन करने वाली मांग पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा-‘इतनी छोटी सोच नहीं रखनी चाहिए’

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?