ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से साकार हो रहा समर्थ भारत का सपना: विधायक सौरभ सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से साकार हो रहा समर्थ भारत का सपना: विधायक सौरभ सिंह

By Om Prakash Verma
Published: July 27, 2023
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से साकार हो रहा समर्थ भारत का सपना: विधायक सौरभ सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से साकार हो रहा समर्थ भारत का सपना: विधायक सौरभ सिंह
SHARE

सीबीसी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
केंद्र सरकार की विविध योजनाओं के लाभार्थियों को शॉल-श्रीफल से किया सम्मानित
अकलतरा/जांजगीर-चांपा (PIB)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय (सीबीसी) रायपुर द्वारा अकलतरा के आरके सिंह स्कूल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषयक त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के दूसरे दिन अकलतरा विधायक सौरभ सिंह की उपस्थिति रही। उन्होंने केंद्र सरकार की विविध योजनाओं के लाभार्थियों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। विधायक ने जागरूकता प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने प्रदर्शनी के लिए सीबीसी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को काफी सुगम तरीके से समझाया गया है। इससे अकलतरा क्षेत्र के लोग केंद्र की योजनाओं को बेहतर समझ पाएंगे व लाभांवित होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए लाई गई विविध योजनाओं का अवलोकन भी किया। अकलतरा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विविध योजनाओं को विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रदर्शनी में लगाई गई योजनाओं से जोड़ कर भारतमाला प्रोजेक्ट, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, अमृत स्टेशन के तहत अकलतरा रेलवे स्टेशन का उन्नयन आदि योजनाओं का उल्लेख किया।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता व सुनियोजित नीतियों के कारण लोगों को सुशासन की अनुभूति हो रही है। उन्होंने चंद्रयान, सर्जिकल स्ट्राईक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्प्रयासों से समर्थ भारत का सपना साकार हो रहा है। देश के हर तबके को इसका अहसास हो रहा है। इससे पहले सीबीसी रायपुर के कार्यालय प्रमुख शैलेष फाये ने उनका स्वागत किया व प्रदर्शनी के उद्देश्यों की जानकारी दी।

मॉडल से समझा रहे पीएम आवास का लाभ
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी स्थल पर नगरपालिका अकलतरा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ लेने के विभिन्न चरणों को मॉडल के जरिए समझाया जा रहा है। मौके पर लाभ लेने के इच्छुक लोगों को हर प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। सीएलटीसी आकाश अग्रवाल द्वारा लोगों को जानकारी दी जा रही है।

पेंटिंग में 153, रंगोली में 67 ने लिया भाग
प्रदर्शनी के दूसरे दिन ‘स्वच्छ भारत-समृद्ध भारत’ विषय पर चित्रकला व भारत का अंतरिक्ष अभियान, सही पोषण-देश रोशन, कोविड टीकाकरण अभियान पर केंद्रित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों ही प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारी उत्साह से हिस्सा लिया। पेंटिंग में अकलतरा के 9 विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 153 व रंगोली में 5 संस्थानों के 67 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

स्व सहायता समूहों ने लगाई प्रदर्शनी
कार्यक्रम स्थल पर सत्या महिला स्व सहायता समूह, सुरक्षा स्व सहायता समूह व आदर्श समूह ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। हस्तशिल्प के तहत धान व पैरा आर्टिस्ट नंदनी बघेल ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है।

लाभार्थियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सरस्वती साहू, द्वारिका प्रसाद कैवर्त, सीताराम श्रीवास, फेकन दाउ कैवर्त, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी अखिल, रामभरोसे, गुड्डू लाल, शीतल प्रसाद, ईतवारी, लक्ष्मी प्रसाद, स्ट्रीट वेंडर योजना की लाभार्थी मिलाप बाई, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी राधिका भारद्वाज, जीमत खरे को शॉल-श्रीफल देकर विधायक सौरभ सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। लाभार्थियों ने योजना से मिले लाभ पर अपने विचार प्रकट किए व प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

समापन आज, बांटे जाएंगे पुरस्कार
त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर रंगोली, पेंटिंग, निबंध, प्रश्नमंच व भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र अकलतरा विधायक सौरभ सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा। समापन के दिन सेवा भाव से संभव है सुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी देशभक्ति गीत-गायन पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

बिलासपुर को सीएम बघेल कल देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात
छत्तीसगढ़ में आदिवासी अंचलों के 77 हजार से ज्यादा घरों में पहुंचेगी बिजली, सीएम साय के निर्देश पर तेजी से हो रहा काम
Bhilai news : भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक की मौत, अचानक हो गया था बेहोश
Big news : छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिला नक्सलियों का खजाना, 38 लाख कैश और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
देश का भविष्य युवाओं के सपनों और आशाओं से गढ़ा जायेगा : उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनआईटी रायपुर के प्रतिनिधियों का दल दिल्ली रवाना, 'युवा संगम क्रॉस-कल्चरल कार्यक्रम' में करेंगे लोक नृत्य का प्रदर्शन एनआईटी रायपुर के प्रतिनिधियों का दल दिल्ली रवाना, ‘युवा संगम क्रॉस-कल्चरल कार्यक्रम’ में करेंगे लोक नृत्य का प्रदर्शन
Next Article विकास का पहिया निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहेगा-महामंत्री जितेंद्र साहू विकास का पहिया निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहेगा-महामंत्री जितेंद्र साहू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?