ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री तो शिवसेना का होता, भाजपा को मौका देकर हमने गलती कर दी: संजय राउत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

प्रधानमंत्री तो शिवसेना का होता, भाजपा को मौका देकर हमने गलती कर दी: संजय राउत

By @dmin
Published: January 24, 2022
Share
क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार
क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। महाराष्ट्र में 25 साल के गठबंधन के बाद अब भाजपा जहां विपक्ष में है तो वहीं शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है। लेकिन दोनों दलों के बीच कई साल बीतने के बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार को शिवसेना के संस्थापक रहे बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर भी ऐसा ही देखने को मिला। एक तरफ उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ 25 साल की दोस्ती को दुर्भाग्यूपर्ण बताया तो वहीं अब संजय राउत का कहना था कि यदि हमने उन्हें मौका न दिया हो तो शिवसेना का प्रधानमंत्री होता। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यदि हमने भाजपा को उत्तर भारत में मौका न दिया हो तो आज देश में हमारी पार्टी का पीएम होता।

We took BJP from bottom to top in Maharashtra. After Babri, there was a Shiv Sena wave in Northern India,if we had fought polls at that time, there would have been our(Shiv Sena) PM in country but we left it for them. BJP only uses Hindutva for power: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/cDQKh8lzGJ

— ANI (@ANI) January 24, 2022

संजय राउत ने कहा, ‘हम भाजपा को महाराष्ट्र में एकदम निचले स्तर से टॉप पर लेकर आ गए। बाबरी ढांचा गिरने के बाद उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी। उस समय यदि हम चुनाव लड़े होते तो फिर देश में आज शिवसेना का पीएम होता, लेकिन हमने वहां उनके लिए छोड़ दिया। संजय राउत का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज है। इससे पहले उद्धव ठाकरे भी कह चुके हैं कि भाजपा के साथ हमारा गठबंधन दुर्भाग्यपूर्ण था। यही नहीं उद्धव ठाकरे ने अपनी तबीयत खराब होने पर भाजपा की ओर से तंज कसे जाने पर भी हमला बोला। ठाकरे ने कहा कि मैं जल्दी ही पूरे महाराष्ट्र का दौरा करूंगा।

संजय राउत ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है ताकि सत्ता में आया जा सके। भाजपा की ओर से भी उद्धव ठाकरे पर हमला बोला गया है। भाजपा नेता राम कदम ने कहा, ‘हिंदुत्व पर लेक्चर देने से पहले उद्धव ठाकरे को आत्मावलोकन करना चाहिए कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चल रही है या नहीं। उन्होंने कहा था कि अपनी जिंदगी और राजनीति में वह कभी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे और यदि कभी ऐसी स्थिति पैदा होती है तो वह शिवसेना के दफ्तर को ही बंद करना ठीक समझेंगे।Ó भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शिवसेना के बयानों पर पलटवार किया है। पात्रा ने कहा कि शिवसेना तो बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों से भी मुकर गई है।

अशोक गहलोत की पीएम से गुहार, बोले- राजस्थान में बंद कराएं ‘तमाशा’
डीआरडीओ की बड़ी कामयाबी…. किया हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल का सफलतापूर्वक परीक्षण
छत्तीसगढ़ में नए मरीज 3 हजार से कम… सक्रिय मामले 55 हजार के नीचे…. प्रदेश के और चार जिलों में खुला लॉकडाउन
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी: कहा- हो सकता है कभी न मिले कोरोना का निदान, फेसमास्क व सामाजिक दूरी को बताया अहम
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी, दमकल की चार गाड़ियाँ मौके पर तैनात केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी, दमकल की चार गाड़ियाँ मौके पर तैनात
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 101 # 24 january 2022

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?