ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में 3923 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स स्थापित, 2657 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दे रहे हैं सेवाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में 3923 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स स्थापित, 2657 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दे रहे हैं सेवाएं

By @dmin
Published: March 11, 2022
Share
प्रदेश में 3923 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स स्थापित, 2657 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दे रहे हैं सेवाएं
प्रदेश में 3923 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स स्थापित, 2657 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दे रहे हैं सेवाएं
SHARE

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं
रायपुर। प्रदेश भर में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को 12 तरह की प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। इन केंद्रों में प्रसव पूर्व देखभाल व प्रसव, नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संचारी रोग व गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल एवं प्रबंधन, आंख-नाक-कान-गला संबंधी सामान्य देखभाल, मुख स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता और इसे सुगम बनाने के लिए प्रदेश भर में 3923 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स स्थापित किए गए हैं। लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इन सेंटर्स में 2657 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में टेली-मेडीसिन सेवा के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार के लिए परामर्श की भी व्यवस्था है। इन सेंटर्स में जन सामान्य के उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली के लिए भी सलाह व मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। लोगों को फिट रखने योगा, जुम्बा, क्षेत्रीय खेलों और अन्य गतिविधियों का नियमित संचालन भी इन सेंटर्स में किया जा रहा है।

सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में होंगे अपग्रेड
स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त संचालक, हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर डॉ. सुरेंद्र पामभोई ने बताया कि अभी प्रदेश के 2415 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में विशेषज्ञ स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं और परामर्श प्रदान करने के लिए टेली-मेडीसिन के माध्यम से विशेषज्ञों व चिकित्सकों की सेवाएं ली जा रही हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में फरवरी माह तक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों व डॉक्टरों द्वारा एक लाख 36 हजार से अधिक मरीजों की जाँच की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं रेफरल सेवाओं को सुदृढ करने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।

सरकार का बड़ा फैसला: सफाई कर्मियों को 10 हजार बोनस का एलान, 16000 न्यूनतम वेतन और मुफ्त इलाज की भी घोषणा
Breaking News : एसपी जितेन्द्र शुक्ला की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सहित तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
राजधानी में मुख्यमंत्री की लोकवाणी को नागरिकों ने उत्साह से सुना
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन 10 अप्रैल से, ऑनलाईन तथा ऑफलाईन कर सकतें है आवेदन
‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर एवं कोरबा के 3372 हे. क्षेत्र में बढ़ेगा सिंचाई का दायरा रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर एवं कोरबा के 3372 हे. क्षेत्र में बढ़ेगा सिंचाई का दायरा
Next Article अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टरों को जारी किया पत्र अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टरों को जारी किया पत्र

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?