ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदूषण से गिरा ऑक्सीजन लेवल, दो मरीजों की मौत, सीओपीडी रोगियों में बढ़ी कार्बन डाई आक्साइड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

प्रदूषण से गिरा ऑक्सीजन लेवल, दो मरीजों की मौत, सीओपीडी रोगियों में बढ़ी कार्बन डाई आक्साइड

By @dmin
Published: November 22, 2021
Share
राजधानी में अगले आदेश तक स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी
राजधानी में अगले आदेश तक स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। वायु मंडल में बढ़ रहा प्रदूषण लोगों के शरीर का ऑक्सीजन लेवल घटा रहा है। इससे सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के रोगियों की जान पर बन आई है। प्रदूषण के कारण सीओपीडी अटैक से दो रोगियों की मौत हो गई।

इसके साथ ही एबीजी जांच में खुलासा हो रहा है कि इन रोगियों के शरीर में कार्बन डाई आक्साइड बढ़ जा रही है। हवा प्रदूषित होने के कारण पोस्ट कोविड रोगियों में जटिलताएं बढ़ रही हैं। उन्हें सेकेंडरी संक्रमण हो रहे हैं।

सांस रोगियों में प्रदूषण भारी पड़ रहा है। कोविड लॉकडाउन में प्रदूषण कम होने से इन रोगियों को राहत रही है, लेकिन अब दिक्कतें बढ़ गई हैं। नौबस्ता के सीओपीडी रोगी रामलाल (58) और नवाबगंज के आशुतोष वर्मा (61) की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि एबीजी रिपोर्ट में खून में कार्बन डाई आक्साइड बढ़ी हुई पाई गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके कटियार और सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ का कहना है कि सीओपीडी और अस्थमा रोगियों को प्रदूषण के कारण दिक्कत बढ़ रही है।

इसके साथ ही पोस्ट कोविड रोगी जिनके फेफड़े सामान्य स्थिति में आ रहे थे, उन्हें भी दिक्कत हो गई है। सांस फूलने के अलावा कुछ रोगियों में निमोनिया की भी परेशानी है। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे तथा सीओपीडी और अस्थमा रोगी खास एहतियात बरतें।

ये सावधानियां बरतें 

  • मेडिकल मास्क लगाकर बाहर निकलें
  • जाम से बचें, जब जाम खत्म हो तो वहां से निकलें
  • बुजुर्ग, अस्थमा, सीओपीडी रोगी धूप निकलने पर वॉक करें
  • जिन क्षेत्रों में अधिक प्रदूषण रहता है, वहां न जाएं
  • सांस के रोगी रात में बाहर न निकलें
  • अपने डाक्टरों से दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
अब रात में भी पर्यटक देख पाएंगे चित्रकोट वाटरफॉल की खूबसूरती…एशिया के नियाग्रा फॉल के नाम से है मशहूर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक : राज्यपाल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कल से शुरू होगा सफर, 12 घंटे में मुंबई से दिल्ली पहुंचेंगे लोग, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
वेब सीरीज ताडव के खिलाफ फूटा गुस्सा… हिन्दू देवी देवताओं के अपमान को लेकर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने फूंका निर्माताओं का पुतला
काबुल में फिर हमला: दागे गए पांच रॉकेट, अमेरिकी अधिकारी बोले- मिसाइल डिफेंस सिस्टम से किया नाकाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Nawab Malik's new blast: Fashion TV head told Kashif Khan drug mafia नवाब का एक और खुलासा: अब फोड़ा कबूल है, कबूल है…बम, बोले- यह क्या किया तूने समीर वानखेड़े?
Next Article बड़ी खबर : तेल की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा, 122 रुपये के पार पहुंचा दाम भूपेश कैबिनेट पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के प्रस्ताव पर आज लगा सकती है मुहर, पड़ोसी राज्यों से सस्ता करने की तैयारी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?