ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्यास ने छीनी सांस: 45 डिग्री पारे में 7 किमी पैदल चली 5 साल की बच्ची, राजस्थान में पानी पर सियासत शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

प्यास ने छीनी सांस: 45 डिग्री पारे में 7 किमी पैदल चली 5 साल की बच्ची, राजस्थान में पानी पर सियासत शुरू

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
प्यास ने छीनी सांस: 45 डिग्री पारे में 7 किमी पैदल चली 5 साल की बच्ची, राजस्थान में पानी पर सियासत शुरू
प्यास ने छीनी सांस: 45 डिग्री पारे में 7 किमी पैदल चली 5 साल की बच्ची, राजस्थान में पानी पर सियासत शुरू
SHARE

जालोर (एजेेंसी)। राजस्थान के जालोर जिले में पानी न मिलने से रेतीले धोरों में एक 5 साल की मासूम बच्ची ने प्यास से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बच्ची की नानी भी उसके पास ही बेहोश पड़ी मिली। इस घटना के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने घटना को शर्मनाक बताते हुए गहलोत सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को घेरा। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि अब राजस्थान सरकार, सोनिया और राहुल चुप क्यों हैं? ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पानी पिलाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम के शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत का कारण पानी न मिलना बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र के रोड़ा गांव में रविवार को हुई बताई जा रही है। यहां रविवार को दोपहर में करीब 45 डिग्री की तेज धूप में पानी नहीं मिलने की वजह से मासूम बच्ची अंजली ने दम तोड़ दिया। उसकी नानी सुखी देवी बेहोशी की हालत में उसके पास पड़ी मिलीं। स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो उसने बुजुर्ग महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

पैदल 20 से 25 किमी का सफर किया तय
जानकारी के मुताबिक, सुखी देवी अपनी नातिन अंजलि के साथ सिरोही के पास रायपुर से दोपहर में रानीवाड़ा क्षेत्र के डूंगरी स्थित अपने घर आ रही थीं। कोरोना काल के चलते वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण उन्हें कोई साधन नहीं मिला। इस पर वह अपनी पांच वर्षीय नातिन के साथ पैदल ही अपने गांव चल पड़ीं। करीब 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय करने से दोनों बुरी तरह से थक गई थीं।

प्यास से नानी-नातिन बेहाल, मासूम ने तोड़ा दम
इसी दौरान रेतीले धोरों में दोनों प्यास से बेहाल हो गईं। पानी न मिलने से रोड़ा गांव के पास जहां मासूम अंजलि की मौत हो गई। वहीं सुखी देवी बेहोश होकर गिर गईं। कोरोना काल और गर्मी का मौसम होने के कारण काफी देर से कोई उधर से गुजरा भी नहीं तो लोगों को घटना की जानकारी भी नहीं मिल पाई। जब जानकारी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी।

किसान आंदोलन: रेलवे ने रद्द कीं 3090 मालगाडिय़ां, 1670 करोड़ का नुकसान
70 साल की वृद्धा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पाटन पुलिस…
क्रिकेट : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने अमोल मजूमदार, प्रथम श्रेणी मैचों में है शानदार रिकार्ड
अंधे कत्ल का खुलासा : दिवाली की रात हुई थी हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश, दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
16 महीने बाद एक बार फिर बजी स्कूल की घंटी: स्कूल शिक्षा मंत्री ने बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत… स्कूलों में शुरू हुई की कक्षाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उद्धव-मोदी मुलाकात: मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था... पीएम संग रिश्तों के सवाल पर बोले ठाकरे उद्धव-मोदी मुलाकात: मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था… पीएम संग रिश्तों के सवाल पर बोले ठाकरे
Next Article A record 91,172 vaccines were administered in the state on June 21 प्रदेश में पहली और दूसरी डोज को मिलाकर अब तक 71.51 लाख टीके लगाए गए… 45 वर्ष से अधिक के 45.33 लाख नागरिकों और 18-44 आयु वर्ग में 8.64 लाख युवाओं का टीकाकरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?