ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेंशन योजनाओं का लाभ पहुँचाने हितग्राहियों के घरों में पहुंचेगे कर्मचारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पेंशन योजनाओं का लाभ पहुँचाने हितग्राहियों के घरों में पहुंचेगे कर्मचारी

By Om Prakash Verma
Published: January 24, 2023
Share
पेंशन योजनाओं का लाभ पहुँचाने हितग्राहियों के घरों में पहुंचेगे कर्मचारी
पेंशन योजनाओं का लाभ पहुँचाने हितग्राहियों के घरों में पहुंचेगे कर्मचारी
SHARE

प्रतिवर्ष की भाँति पेंशन योजनाओं के लिए हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन प्रारंभ
दुर्ग। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं इन्दिरा गांधी वृध्दा पेंशन, इन्दिरा गांधी विधवा पेंशन, इन्दिरा गांधी नि:शक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना संचालित है। विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के वार्षिक सत्यापन का कार्य दुर्ग नगर निगम करा रहा है। प्रतिवर्ष की भाँति इन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन कार्य हितग्राहियो के घर घर जाकर सत्यापन प्रारंभ कर दिया गया है। सत्यापन की कार्य 05 फरवरी तक सम्पन्न किया जाना है। जिसके लिए योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियो का सत्यपन कार्य करने हेतु कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश पर निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा अधिकारी,कर्मचारी व सुपरवाइजरों की डयूटी लगाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

उन्होंने कर्मचारियों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सुपर वाईजारो को निर्धारित प्रपत्र में 05 फरवरी तक कार्य पूर्णकर अनिवार्यत जमा करने के निर्देश दिए है। उक्त कार्य हेतु सहायक राजस्व अधिकारी अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी निशांत यादव एवं योगेश सुरे को नियुक्त किया गया है। कर्मचारी इनके निर्देशों में कार्य संपादन करेंगे और सभी वार्ड सुपरवाइजर प्रतिदिन किए गए कार्यों की जानकारी श्रीमती शांता सोनी एवं आशी तस्लीम के पास कमरा नम्बर 3 में प्रपत्र जमा करेंगे।इस हेतु निगम कार्यालय में आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,निगम कर्मचारी व सुपरवाईर हितग्राहियों के घर तक पहुंचकर सत्यापन का कार्य करेंगे। निगम ने हितग्राहियों से कहा है कि वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सत्यापन कार्य में सहयोग दें।

निगम के अधिकारी ने बताया कि सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम की ओर से विभिन्न पेंशन योजनाएं यथा वृद्धावस्था, विधवा, नि:शक्तजन (दिव्यांग), सामाजिक सुरक्षा एवं सुखद सहारा पेंशन योजनाएं क्रियान्वित कर हितग्राहियों को पेंशन लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन निगम द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु 05 फरवरी तक तिथि निर्धारित की गई है। निगम के इस हेतु आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध हैं। हितग्राही कार्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा जिन्होंने अभी तक सहमति पत्र जमा नहीं कराए हैं, वे अपना सहमति पत्र भी जमा कराकर सत्यापन का कार्य करा लें। सत्यापन कार्य के लिए निगम के पदस्थ कर्मचारियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को भी दायित्व दिए गए हैं।

छह महीने में चुना जाएगा नया अध्यक्ष, फिलहाल सोनिया के पास ही रहेगी कमान
चिरमिरी-नागपुर रेलवे लाइन परियोजना में भू-स्वामियों को राहत: नई मार्गदर्शिका से प्राथमिक प्रतिकर में 3.35 करोड़ रुपये की वृद्धि
निषाद समाज कर्मठ व परिश्रमी समाज: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
भारत में वैक्सीनेश : अब तक 63 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका, 13 फरवरी से दूसरी खुराक
BIg Breaking: कल छत्तीसगढ़ बंद: दो समुदायों में जमकर बवाल, 144 धारा लागू, बंद को लेकर भिलाई चेम्बर का भी समर्थन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Economic Crisis: मझधार में फंसा पाकिस्तान, इसकी शर्त मानी तो लगेगा चुनावी झटका, और न मानी तो……जाने क्या है पूरा मामला Economic Crisis: मझधार में फंसा पाकिस्तान, इसकी शर्त मानी तो लगेगा चुनावी झटका, और न मानी तो……जाने क्या है पूरा मामला
Next Article लालबाग में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे ध्वजारोहरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने के निर्देश लालबाग में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे ध्वजारोहरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने के निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?