ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूरे प्रदेश में योग दिवस की धूम, सभी वर्गों में दिखा उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पूरे प्रदेश में योग दिवस की धूम, सभी वर्गों में दिखा उत्साह

By @dmin
Published: June 21, 2022
Share
पूरे प्रदेश में योग दिवस की धूम, सभी वर्गों में दिखा उत्साह
पूरे प्रदेश में योग दिवस की धूम, सभी वर्गों में दिखा उत्साह
SHARE

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए विशेष आयोजन, जनप्रतिनिधियों सहित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योग
रायपुर। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश के हर जिले में विशेष आयोजन किए गए। जीवन को रोगमुक्त और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से दैनिक जीवन में नियमित योगाभ्यास को शामिल करने के संकल्प के साथ सभी ने मनोयोग से योग किया। योग दिवस पर रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बालोद, दंतेवाड़ा, कांकेर,  सिहावा समेत प्रदेशभर में विशेष आयोजन हुए, जहां महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्गों सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के विभिन्न अभ्यास किए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशेष बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ‘मानवता के लिए योग’ की थीम पर चंदखुरी में हुआ, जहां 12 सौ से भी अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ योग किया। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुंदर दास के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के दूधाधारी मठ परिसर में ‘मानवता के लिए योग’ की थीम पर आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष विवेक ढांड सहित सायकस योग समूह के सदस्यों ने रायपुर में योग मुद्राएं की।

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य में योग फॉर ह्यूमिनिटी की थीम पर आयोजन हुआ। जांजगीर-चांपा जिला में संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार जांजगीर में हुआ। रायगढ़ में जिला स्टेडियम में ‘मानवता के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। यहां उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में लोगों ने योग्याभ्यास के दौरान विभिन्न आसन किए। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक डॉक्टर के. के. ध्रुव एवं मुंगेली जिले में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मदकूदीप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजन हुआ।

इसी तरह बलौदाबाजार में योग आयोग के सदस्य गणेश योगी के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी प्रांगण में 4 सौ से अधिक लोगों ने योग किया। सिहावा में विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में धमतरी स्थित नगर निगम के सामुदायिक भवन परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया।महासमुंद जिले में ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के पर्यटन स्थल सिरपुर में जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों संग योगाभ्यास किया। ‘योग फॉर ह्यूमैनिटी’ की थीम पर राजनांदगांव स्थित कृषि मंडी प्रांगण में केंद्रित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह शामिल हुए। सिहावा में विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में धमतरी स्थित नगर निगम के सामुदायिक भवन परिसर में योगाभ्यास हुआ। गंगरेल स्थित रविशंकर जलाशय, बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के गृह ग्राम कंडेल में भी योग दिवस के आयोजन हुए। बालोद जिले में गंगा मैया मंदिर प्रांगण में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजन हुआ। कांकेर जिले में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के मुख्य आतिथ्य में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल दिखा, हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर योगाभ्यास किए और योग को स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी बताया। योग दिवस पर स्वस्थ जीवन के प्रति समर्पित होकर सभी ने योगाभ्यास किया। योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, योग समितियों के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों ने योग की विभिन्न मुद्राएं की। इस अवसर पर पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-अर्धहलासन, हलासन, सर्वांगासन, विपरीतकर्णी, मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, शलभासन, विपरीत नौकासन आदि योग्याभ्यास किए।

संभलकर चल रहे हैं राहुल गांधी, अगर राफेल की तरह पेगासस भी ‘बैकफायर’ कर गया तो होगी दिक्कत
Breking News: भाजपा का शंखनाद पदयात्रा 9 से, प्रदेश भर से शामिल होंगे दिग्गज, जिलाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार में डूबी भिलाई निगम की गिनाई नाकामियां
भारत से संबंध सुधारना चाहता है नेपाल, पीएम ओली ने बड़बोले रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल को हटाया
Breaking : दुर्ग के आदर्श नगर में चोरी का खुलासा : एसपी पल्लव की पूछताछ में आरोपी के निकल गए आंसू… सवा दो करोड़ का माल बरामद
‘हमर क्लीनिक योजना की शुरूआत’ : शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में खुलेंगे इतने क्लीनिक, यह सुविधा होगी सेहतभरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है: सीएम बघेल योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है: सीएम बघेल
Next Article घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल, आज से नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आदेश देने वाले जज समेत 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?