ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुरखों का देखा छत्तीसगढ़ के विकास का सपना पूरा हुआ: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पुरखों का देखा छत्तीसगढ़ के विकास का सपना पूरा हुआ: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: August 24, 2022
Share
SHARE

रायपुर । “हमारे पुरखों ने समृद्ध छत्तीसगढ़ का जो सपना देखा था। उसे पूरा करने हम प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी और समाज के हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए लायी गई योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में समृद्धि दिखती है। हर जन्मदिन में पाटन के लोगों से और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों से बहुत प्यार मिलता है। आपके स्नेह से हमें ऊर्जा मिलती है और हम प्रदेश की बेहतरी के लिए योजनाएं बनाते हैं, जिसका लाभ प्रदेश की समृद्धि के रूप में दिख रहा है।” मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह संदेश महुदा में आयोजित सम्मेलन में दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने ऐसे छत्तीसगढ़ का सपना देखा था , जिसमें हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के खानपान, संगीत,लोक जीवन को पहचान मिले। हमने इसके लिए निरंतर कार्य किया है और हमें इस बात का गर्व है कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम निरंतर कर रहे हैं।

बेहतरी के लिए लायी गई योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में समृद्धि दिखती है। हर जन्मदिन में छत्तीसगढ़ में हमने खेती किसानी को मजबूत किया। गांवों को मजबूत किया। इससे पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था विकसित हुई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। यह योजना कृषि हित के लिए बड़ी योजना साबित हुई है। खेती किसानी को बढ़ावा देने वाली इससे अच्छी योजना देश में कोई नहीं। इससे किसानों का खेतों में रूझान लौटा है। उनके श्रम को उचित प्रतिफल मिल रहा है। इससे गांवों से शहरों में पलायन रूका है। खेती किसानी में कमाई फिर लौट गई है। हम किसानों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और खेती किसानी के लिए हमेशा बेहतर कार्य करते रहेंगे। हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है और खेती किसानी को मजबूत किये जाने से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी।

पाटन के लोगों से और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों से बहुत प्यार मिलता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में भी हम लोग प्रमुखता से काम कर रहे हैं। हमारे गांव के बच्चे भी अंग्रेजी शिक्षा का लाभ ले सकें, इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये। हमारे बच्चे अब अंग्रेजी पढ़ रहे हैं। उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं लेकिन अंग्रेजी की वजह से वे पीछे रह जाते थे। अब यह दिक्कत भी दूर हो गईहै।

आपके स्नेह से हमें ऊर्जा मिलती है और हम प्रदेश
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को हो रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर भी लगातार मानिटरिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महुदा में 25 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा भी की।

बिग ब्रेकिंग: डबरापारा पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के दूसरे चरण की शुरूआत, 31 जुलाई तक चलेगी प्रतियोगिता
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक रिकेश को सराहा, सदन में उनके उठाए मुद्दों को लेकर कही यह बात
इंस्टग्राम में दोस्ती करना युवती को पड़ गया भारी, नहाने का Video बनाकर युवक ने पहले किया ब्लैकमेल, फिर कर दी सारी हदें पार
मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के सफाई कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, दया सिंह के पास पहुंचे, स्वास्थ्य अधिकारी को बुलवाकर दिलाया 10 लाख का चेक भिलाई के सफाई कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, दया सिंह के पास पहुंचे, स्वास्थ्य अधिकारी को बुलवाकर दिलाया 10 लाख का चेक
Next Article छत्तीसगढ़ चेम्बर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर जन्म दिन की दी बधाई…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?