ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र… भारत आने का दिया न्योता और कहा-आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र… भारत आने का दिया न्योता और कहा-आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं

By Om Prakash Verma
Published: March 18, 2025
Share
पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र… भारत आने का दिया न्योता और कहा-आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं
पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र… भारत आने का दिया न्योता और कहा-आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखे गए पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने पत्र में लिखा, पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस बेटी के प्रति अपनी चिंता और स्नेह व्यक्त किया है…प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा, भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं।

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, मैं आपको भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई। बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने इस पर चर्चा की कि आपके और आपके कार्यों पर हमें कितना गर्व है। इस चर्चा के बाद, मैं आपको पत्र लिखने से खुद को रोक नहीं सका। पीएम ने आगे लिखा, जब मैंने राष्ट्रपति ट्रंप या राष्ट्रपति बाइडन से अमेरिका की यात्रा के दौरान मुलाकात की, तो मैंने हमेशा आपकी कुशलता और भलाई के बारे में पूछा।

पीएम ने पत्र में लिखा कि 1.4 अरब भारतीय आपके उपलब्धियों पर हमेशा गर्व करते आए हैं। हाल के घटनाक्रमों ने फिर से आपकी प्रेरणादायक दृढ़ता और परिश्रम को उजागर किया है। भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं। भारत के लोग आपकी अच्छी सेहत और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

पीएम ने लिखा, बोनी पंड्या निश्चित रूप से आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रही होंगी और मुझे विश्वास है कि स्वर्गीय दीपकभाई की शुभकामनाएं भी आपके साथ हैं। मुझे 2016 में अमेरिका की यात्रा के दौरान आपसे और दीपकभाई से मिलने की यादें आज भी ताजा हैं। आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए यह गर्व की बात होगी कि वह अपनी एक प्रतिष्ठित बेटी की मेजबानी करे। मैं माइकल विलियम्स को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं। आपको और बैरी विलमोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं।

हरिद्वार कुंभ में कहीं अखाड़े न बन जाएं कोरोना सुपर स्प्रेडर… रोजाना 6 से 10 संत मिल रहे संक्रमित
Durg Breaking : चंदखुरी में खड़ी ट्रक में टकराई कार, दो युवकों की मौत
CBSE का रिजल्ट का फॉर्मूला पूरी तरह निष्पक्ष और दुरुस्त: सुप्रीम कोर्ट
कोरोना के टीके पर खुशखबरी: फरवरी तक आ सकती है देसी वैक्सीन
सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर
Next Article सड़क हादसा: बस पलटने से 41 यात्री घायल, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस सड़क हादसा: बस पलटने से 41 यात्री घायल, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?