ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा: ड्राईवरों के लिए हाईवे किनारे बनाएंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, योजना पर काम शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा: ड्राईवरों के लिए हाईवे किनारे बनाएंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, योजना पर काम शुरू

By Om Prakash Verma
Published: February 3, 2024
Share
पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा: ड्राईवरों के लिए हाईवे किनारे बनाएंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, योजना पर काम शुरू
पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा: ड्राईवरों के लिए हाईवे किनारे बनाएंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, योजना पर काम शुरू
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ट्रक और टैक्सी चालकों के लिए बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो ट्रक चलाते हैं, जो टैक्सी चलाते हैं, वे ड्राइवर हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का एक अभिन्न अंग हैं। अक्सर ये ड्राइवर घंटों लगातार ट्रक चलाते हैं। इनके पास आराम का समय नहीं होता। ड्राइवरों को बीच सफर में आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिए नई सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 1000 आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश निश्चित रूप से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी का यह बयान आगामी अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत के विश्वास को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज का भारत 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। इसमें मोबिलिटी सेक्टर एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करने वाला है। संसद में जो अंतरिम बजट पेश हुआ है, उसमें भी इसका विजन देख सकते हैं। देश की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है। हमारी सरकार के प्रयासों से पिछले 10 सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। आज देश में बड़ी संख्या में नव मध्य वर्ग बना है जिसकी अपनी आशा, आकांक्षाएं हैं। अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी कार्यक्रम में मौजूद उद्योपतियों से बात करते भी नजर आए।

चिंता मत करिए, आयकर वाले नहीं सुन रहे
हरित ईंधन से चलने वाले वाहनों की संख्या में भारी वृद्धि का जिक्र करते हुए पीएम ने कार्यक्रम में मौजूद ऑटो सेक्टर के सीईओ और मालिकों से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि चिंता मत करिए, आयकर वाले नहीं सुन रहे हैं। आप घबराइए मत। आपको आगे बढ़कर इसका लाभ उठाना है।

ईवी को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। शोध व परीक्षण की बेहतरी के लिए 3200 करोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले करीब 10 साल में 12 करोड़ वाहन बिके थे लेकिन 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक वाहन बेचे जा चुके हैं। 10 साल पहले करीब 2000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे थे जबकि अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में यात्री वाहनों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

रिकॉर्ड समय में इंजीनियरिंग करिश्मा तैयार कर रहे
पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम समुद्र और पहाड़ों को चुनौती देते हुए रिकॉर्ड समय में ‘इंजीनियरिंग करिश्माÓ तैयार कर रहे हैं। अटल सुरंग से लेकर अटल सेतु तक, भारत का ढांचागत विकास नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 10 साल में 75 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। लगभग चार लाख ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं। अंतरिम बजट में जिन तीन रेलवे आर्थिक कॉरिडोर की घोषणा की गई है, वे भी देश में ईज ऑफ ट्रांसपोर्टेंशन को बढ़ाने का काम करेगी।

पीएम मोदी ने किया शांति की प्रतिमा का अनावरण, कहा- भारत ने दुनिया को दिखाया बंधुत्व का मार्ग
Big News: नेहरू नगर में उद्योगपति के घर 30 लाख के गहनें और नगदी की चोरी, आलमारी उठाकर निकाला बाहर, परिवार को भनक भी नहीं लगी
धान के अवैध भंडारण पर संयुक्त टीम की कार्यवाही, 605 बोरी धान जब्त
नो हेलमेट नो पेट्रोल : छत्तीसगढ़ में सख्ती से लागू होगा, 1 सितम्बर से पेट्रोल पंप एसोसिएशन शुरू करेगा अभियान
3.52 लाख पौधों के रोपण से हरित आवरण में हुआ बढ़ोत्तरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सौतेले पिता व मां ने पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान, अक्सर करते थे बच्चे से मारपीट… आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
Next Article महासागर में मबजूत हो रहा भारत, नौसेना में शामिल हुआ सर्वेक्षण पोत आईएनएस संधायक महासागर में मबजूत हो रहा भारत, नौसेना में शामिल हुआ सर्वेक्षण पोत आईएनएस संधायक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?