ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम नरेंद्र मोदी को इंतजार कराने वाले बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय पर एक्शन लेगी केंद्र सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पीएम नरेंद्र मोदी को इंतजार कराने वाले बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय पर एक्शन लेगी केंद्र सरकार

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय पर केंद्र सरकार अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। शुक्रवार को उनके बंगाल के मुख्य सचिव पद से ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया था और उन्हें सोमवार को सुबह 10 बजे तक दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दफ्तर में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया था। लेकिन अलपन बंद्योपाध्याय की ओर से रिपोर्ट न किए जाने पर अब उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पिछले सप्ताह यास चक्रवात से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को आधे घंटे से ज्यादा का इंतजार कराने के बाद वह विवादों में आ गए थे। इस मीटिंग में सीएम ममता बनर्जी भी देरी से पहुंची थीं और उनके साथ ही मुख्य सचिव मीटिंग में गए थे। इसके बाद से ही सीएम ममता बनर्जी के साथ ही अलपन बंद्योपाध्याय भी चर्चा में थे। इस बीच बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय को हटाए जाने पर विरोध जताया है। ममता बनर्जी की ओर से लिखी गई इस चि_ी में अलपन बंद्योपाध्याय को दिल्ली बुलाए जाने के आदेश को असंवैधानिक बताया गया है। ममता बनर्जी ने लिखा है, ’28 मई को केंद्र सरकार की ओर से चीफ सेक्रेटरी के ट्रांसफर का एकतरफा आदेश जारी किया गया है। इससे मैं हैरान हूं और मुझे झटका लगा है।

ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार ने इस फैसले को लेकर राज्य से कोई सलाह मशविरा नहीं किया था। यह पूरी तरह से एकतरफा और अप्रत्याशित फैसला है। यही नहीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे आग्रह पर कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने चीफ सेक्रेटरी अलपन बंद्योपाध्याय के कार्यकाल में तीन महीने का विस्तार देने का फैसला लिया था, जबकि 31 मई को ही उनका कार्यकाल समाप्त होना था। ममता बनर्जी ने कहा कि एक तरफ कोरोना का संकट और दूसरी तरफ यास चक्रवात के चलते पश्चिम बंगाल के लिए यह मुश्किल वक्त है। ऐसे में चीफ सेक्रेटरी के कार्यकाल में तीन महीने के इजाफे वाले फैसले को ही लागू रहने देना चाहिए। यह फैसला केंद्र और राज्य सरकार के आपसी मशविरे के बाद ही लिया गया था।

ममता ने पूछा, क्या हमारी मीटिंग से है इस फैसले का ताल्लुक
ममता बनर्जी ने अपने पत्र में सवाल उठाते हुए कहा है कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आपने आखिर 24 मई के ही अपने फैसले को क्यों पलट दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि आपने ही कुछ दिनों पहले उनके कार्यकाल के विस्तार का आदेश दिया था, लेकिन अब आखिर ऐसा क्या है कि उन्हें अचानक दिल्ली बुला लिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी को दिल्ली बुलाए जाने को लेकर कोई वजह भी नहीं बताई गई है। यही नहीं ममता बनर्जी ने अपने पत्र में पूछा है कि क्या 28 मई को कलाईकुंडा में हुई हमारी मीटिंग से भी इस फैसले का कुछ लेना-देना है? ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कलाईकुंडा की मीटिंग से इसका कोई संबंध नहीं होगा। यदि ऐसा कुछ है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान भीगा, कलेक्टर व अधिकारियों को नोटिस
दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत
सबसे सस्ती कोरोना जांच किट लॉन्च, कीमत महज 650 रुपये
2024 : विष्णु सरकार करेगी सौगातों की बौछार
छत्तीसगढ़ में कल से होगी धान खरीदी, सीएम साय के निर्देश पर तैयारियां पूरी… अवैध धान परिवहन पर रहेगी नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced 50 दिन के निचले स्तर पर कोरोना के नए केस: सामने आए डेढ़ लाख के करीब नए केस…. 20 लाख के करीब एक्टिव केस
Next Article बीजापुर में नक्सलियों ने एक सप्ताह में की 5वीं हत्या, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़: 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर…. बंदूक, आईईडी सहित अन्य सामान बरामद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?