ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम के फैसले के खिलाफ हुईं कंगना रणौत, कहा- गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNationalPolitics

पीएम के फैसले के खिलाफ हुईं कंगना रणौत, कहा- गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है

By @dmin Published November 20, 2021
Share
पीएम के फैसले के खिलाफ हुईं कंगना रणौत, कहा- गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है
पीएम के फैसले के खिलाफ हुईं कंगना रणौत, कहा- गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है
SHARE

एंटरटेनमेंट/नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड एक्टर कंगना रणौत का विवादों से गहरा नाता है। बीते रोज प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया, गुस्से में कंगना ने देश को जिहादी ही करार दे दिया। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत… अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है… उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।

देश के आजादी को लेकर अपने बयान के कारण विवादों में आईं कंगना ने एक और विवादास्पद बात कही है। उनका मानना है कि सरकार गलत का साथ दे रही है। कंगना ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें लिखा है- प्रधानमंत्री की मंशा अच्छी है। वह ‘पग’ का बहुत अधिक सम्मान करते हैं। लेकिन जो ताकतें जमीन पर विरोध कर रही थीं, वे इसे अपने सामने सरकार के आत्मसमर्पण के तौर पर देखेंगी। इतिहास इस बात को प्रमाणित करता है कि जुझारू लोगों की गलत मांगों को पूरा करना केवल और अधिक आक्रामकता को प्रोत्साहित करता है।

कंगना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,यदि धर्म बुराई पर विजय प्राप्त करता है, तो वह उसे पोषण देता है। अगर बुराई की सच्चाई पर जीत हो तो वह अच्छे को भी बुरा बना देती है। गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है। सीधी बात है।

किसानों को कहा था आतंकी
बता दें, इससे पहले कृषि बिल के समर्थन में कंगना ने किसानों को आतंकी तक कह दिया था। उन्होंने लिखा था- प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की ऐक्टिंग करे, नासमझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिज़ेन्शिप नहीं गयी मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दी। हालांकि इस बयान के बाद कंगना की काफी आलोचना हुई थी।

वापस लिए गए कानून
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। मेरी किसानों से अपील है कि अपने घर लौटें, खेतों में लौटें। हालांकि कंगना रणौत पीएम के इस फैसले से खुश नहीं हैं।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

@dmin November 20, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन चीन से सटी सीमाओं पर बनेगा थिएटर कमांड, भारतीय सेना ने उठाए अहम कदम
Next Article एसकेएम की बैठक में निर्णय: रैली से लेकर संसद तक ट्रैक्टर मार्च तक हर कार्यक्रम तय तारीख पर ही होंगे एसकेएम की बैठक में निर्णय: रैली से लेकर संसद तक ट्रैक्टर मार्च तक हर कार्यक्रम तय तारीख पर ही होंगे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?