ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बोला- भारत से भागा नहीं, जानिए देश छोडऩे की क्या बताई वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बोला- भारत से भागा नहीं, जानिए देश छोडऩे की क्या बताई वजह

By @dmin
Published: June 6, 2021
Share
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में घोटाले के आरोपी और डोमिनिका में प्रत्यर्पण केस का सामना कर रहे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह भारतीय एजेंसियों से भाग नहीं रहा है और इलाज कराने के लिए देश छोड़ा था। उसने खुद को कानून का सम्मान करने वाला नागरिक भी बताया है। चोकसी ने भारतीय एजेंसियों को उसका इंटरव्यू लेने का आमंत्रण देते हुए कहा कि वह हर सवाल का जवाब देने को तैयार है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 62 वर्षीय कारोबारी ने डोमिनिका हाई कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके कहा, ‘मैंने भारतीय अथॉरिटीज को मेरा इंटरव्यू लेने और किसी भी जांच को लेकर कोई भी सवाल पूछने को कहा है। देश छोडऩे को लेकर मेहुल ने कहा, ‘मैं भारतीय एजेंसियों से नहीं भागा। अमेरिका में इलाज कराने के लिए जब मैं देश से निकला तो मेरे खिलाफ कोई वारंट नहीं था।

चोकसी जनवरी 2018 में देश से बाहर चला गया था। 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले से पर्दा उठने से कुछ दिन पहले ही चोकसी ने देश छोड़ दिया था और तब से एंटीगुआ में रह रहा है। चोकसी तब से एक बार भी देश नहीं लौटा है। सीबीआई और ईडी ने उसके खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

चोकसी ने 3 जून को दायर याचिका में कहा है कि भागने की उसकी कोई इच्छा नहीं थी। उसने यह भी दावा किया कि रेड कॉर्नर इंटरपोल नोटिस इंटरनेशनल वारंट नहीं है, बल्कि सरेंडर कराने की अपील भर है। चोकसी ने यह हलफनामा अभियोजन के इस आरोप के बाद दायर किया है, जिसमें कहा गया था कि वह भाग सकता है। चोकसी ने कोर्ट को यह भी विश्वास दिलाने की कोशिश की है कि जब तक कोर्ट उसे एंटीगुआ लौटने की इजाजत नहीं देता, वह कहीं नहीं जाएगा और भागने का इच्छुक नहीं है।

यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
बुकी संजीव चावला का इसी महीने हो सकता है ब्रिटेन से प्रत्यर्पण
Breaking News : महिला समूह बनाकर ठगी, शातिर ने पहले झांसा दिया फिर अपने खाते में ट्रांसफर कराई रकम… आरोपी गिरफ्तार
इस साल शंघाई सहयोग संगठन की मेजबानी करेगा भारत, पाकिस्तान के PM इमरान को मिलेगा न्योता
रिसाली के सैर सपाटा कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू… ऐसा है उनके कल का दौरा कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर बीएसएफ ने पाकिस्तान को भेजा कड़ा संदेश, कहा- सीमा पार से तस्करी बंद हो
Next Article नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल पेट्रोल के दाम बेकाबू: पांच राज्य व एक केंद्र शासित प्रदेश में 100 रुपये के पार, दिल्ली में 95 रुपये से ज्यादा हुए दाम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?