ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिछले टी-20 विश्वकप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतर, 72 फीसदी मैच जीते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

पिछले टी-20 विश्वकप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतर, 72 फीसदी मैच जीते

By @dmin
Published: October 31, 2021
Share
पिछले टी-20 विश्वकप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतर, 72 फीसदी मैच जीते
पिछले टी-20 विश्वकप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतर, 72 फीसदी मैच जीते
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/दुबई (एजेेंसी)। टी-20 वर्ल्डकप 2016 के बाद भारतीय टीम ने टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले पांच सालों में दोनों टीमों के बीच कुल 11 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से आठ मैच भारत ने जीते हैं, जबकि तीन मैच न्यूजीलैंड के नाम रहे हैं। इनमें से दो मैच टाई हुए थे और भारत ने दोनों बार सुपरओवर में जीत हासिल की थी। हालांकि वर्ल्डकप में भारत का रिकॉर्ड कीवी टीम के खिलाफ अच्छा नहीं है और टी-20 वर्ल्डकप में खेले गए दोनों मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं। आज होने वाले मैच में भारतीय टीम को धीमी पिच का भी फायदा मिलेगा और इस मैच में भारत जीत की पटरी पर लौट सकता है। 

इस साल वर्ल्डकप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ हार चुकी हैं और सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों को यह मैच जीतना जरूरी है। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के मैच छोटी टीमों के खिलाफ हैं और अपने बाकी मैच जीतने में दोनों टीमों को ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। इसी वजह से इस मैच को नॉक आउट मैच की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि इस मैच में जीतने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद आसान हो जाएगी। 

2016 वर्ल्डकप के बाद कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्डकप 2016 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में कीवी टीम ने भारत को 47 रनों से हराया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच कुल 11 मैच हुए हैं। इनमें से आठ मैच भारत ने जीते हैं और तीन मैच कीवी टीम के नाम रहे हैं। दो मैचों का नतीजा सुपरओवर में निकला था और ये दोनों मैच भारत ने जीते थे। इस आधार पर भारतीय टीम इस बार न्यूजीलैंड को हरा सकती है और वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत हासिल कर सकती है। इस मैच में न्यूजीलैंड के दो अहम खिलाड़ी टीम से  बाहर रह सकते हैं। तेज गेंदबाज लोकी फग्र्यूसन चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और मार्टिन गुप्टिल अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। इस मैच में उनका खेलना भी तय नहीं है। 

ओवरऑल रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबर
दोनों टीमों को ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी का है। साल 2007 से 2020 के बीच दोनों टीमों के बीच कुल 16 टी-20 मैच खेले गए हैं और दोनों टीमों ने आठ-आठ मैच जीते हैं। इनमें से दो मैच टाई हुए थे और भारत ने सुपरओवर में जीत हासिल की थी। हालांकि भारत ने ये सभी मैच 2016 के बाद जीते हैं। इससे पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत पाई थी। वहीं 2016 के बाद कीवी टीम सिर्फ तीन बार ही भारत को हरा सकी है, जबकि भारत ने आठ बार उसे मात दी है।

छत्तीसगढ़ में 2.11 करोड़ मतदाता, एक जनवरी 2025 की स्थिति में मतदाता सूची फाइनल
निगम और यातायात पुलिस करने जा रही है संयुक्त कार्रवाई, ट्रैफिक दुरूस्त करने चलेगा यह अभियान
मुश्किल में फंस सकती है टीम इंडिया, ऋषभ पंत पर ऑस्ट्रेलिया में लगे गंभीर आरोप
यूक्रेन से छत्तीसगढ़ लौटे 39 छात्र, दिल्ली के हेल्प डेस्क पर फोन कर 134 ने मांगी मदद
एम्स निदेशक ने चेताया, बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंदिरा गांधी को भूल गए चन्नी? सुनील जाखड़ ने अपनी ही सरकार को घेरा, टाइटरल को लेकर तंज इंदिरा गांधी को भूल गए चन्नी? सुनील जाखड़ ने अपनी ही सरकार को घेरा, टाइटरल को लेकर तंज
Next Article रोम का प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन देखने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक नेताओं के साथ उछाला सिक्का रोम का प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन देखने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक नेताओं के साथ उछाला सिक्का

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?