ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : भूपेश बघेल

By @dmin
Published: September 15, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि आम जनता की सेवा ही इस सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। आम जनता के समस्याओं का समय पर निराकरण और पारदर्शी प्रशासन के साथ हितग्राहियों की संतुष्टि सभी के प्राथमिकता में होनी चाहिए। यदि किसी की शिकायत आएगी तो मुझे कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करे, जिससे कि आपकी शिकायत हो। प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वे जहाँ भी जा रहे हैं, कलेक्टर और एसपी को आम जनता की समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में निर्देश दे रहे हैं। आम जनता की सेवा, उन्हें सुविधाएं, उनका सम्मान, सुरक्षा और उनकी समृद्धि सभी की प्राथमिकता में होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में गरीब, आदिवासी, पिछड़े निवास करते हैं।

वे बहुत ही उम्मीदों के साथ अधिकारियों के पास शासन की योजनाओं का लाभ उठाने या अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जाते हैं। उन्हें बार-बार किसी कार्यालय या अधिकारियों के चक्कर न काटना पड़े, यह सभी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आपके क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य में सुधार हो। कोई महिलाएं एनीमिक न हो, कोई बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। शासन की योजनाएं उन तक पहुँचे। गौठान मजबूत बने और आर्थिक विकास का जरिया बने। इस दिशा में काम हो। महिला स्व सहायता समूहों से लेकर सभी की आमदनी और समृद्धि बढ़े इसके लिए अधिकारियों को जागरूकता फैलाने काम करना चाहिए। सरकार का भी यहीं उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुपोषण और एनीमिया दूर करने चलाये जा रहे अभियान की जानकारी ली। उन्होंने गरम भोजन के साथ अन्य पोषण आहार समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भवनविहीन स्कूलों की जानकारी लेते हुए शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, वन अधिकार पत्र वितरण करने, हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर उपचार करने, सड़कों को सुधारने, लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में हाथी के विचरण और होने वाले नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हाथी मानव द्वंद को रोकने के लिए वनों में नरवा अंतर्गत वन्य जीव के लिए पानी, हाथियों के लिए फलदार वृक्ष लगाने तथा लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेसा कानून के विषय में ग्रामीणों को जानकारी देने व जल स्रोत वाले क्षेत्रों में स्टॉप डेम बनाकर आदिवासी क्षेत्रों में सिचाई व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीमें दो वर्गों में विजेता, दो खिलाड़ी बने बेस्ट प्लेयर
छत्तीसगढ़ की इस सीट को माना जाता है पनौती
कोरोना से निजात पाने 625 आक्सीजन बैड उपलब्ध, संक्रमण की तीसरी लहर से जंग लड़ने तैयार: वोरा
रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर : बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन… 4 घंटे में समंदर तक का सफर
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जवाहर मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंप रखी यह मांग
Next Article वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई सभी प्राचार्य शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को दें सर्वोच्च प्राथमिकता: शम्मी आबिदी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?