ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाक को दुश्मन नहीं मानते अखिलेश, कसाब जिंदा होता तो स्टार प्रचारक होता-भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पाक को दुश्मन नहीं मानते अखिलेश, कसाब जिंदा होता तो स्टार प्रचारक होता-भाजपा

By @dmin
Published: January 24, 2022
Share
पाक को दुश्मन नहीं मानते अखिलेश, कसाब जिंदा होता तो स्टार प्रचारक होता-भाजपा
पाक को दुश्मन नहीं मानते अखिलेश, कसाब जिंदा होता तो स्टार प्रचारक होता-भाजपा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिन्ना को हमारी पार्टी ने नहीं लाया बल्कि अखिलेश यादव लाए हैं। अखिलेश यादव पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते हैं। वे दुश्मन मानेंगे भी कैसे जो करे जिन्ना से प्यार वह कैसे करे पाकिस्तान से इंकार। अखिलेश यादव का बयान दुखद, चिंताजनक और शर्मनाक है। अखिलेश यादव अपने बयान पर पश्चाताप करें। 2017 के बाद से यूपी में विकास की राजनीति शुरू हुई है।

आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते: संबित
इतना ही नहीं संबित पात्रा ने अब तक उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी करने को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। संबित ने कहा कि अखिलेश उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करेंगे क्योंकि उनकी सूची में अधिकतर उम्मीदवार गुंडे और मवाली भरे पड़े हैं। उन्हें पता है कि अगर वे सूची जारी करेंगे तो जनता के सामने उनकी पोल खुल जाएगी। संबित पात्रा इतना पर ही नहीं रुके उन्होंने जेल गए उम्मीदवार नाहिद हसन को लेकर भी अखिलेश यादव को घेरा। संबित ने कहा कि अगर आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते।

अखिलेश यादव को ओपिनियन पोल बेकार लग रहा: संबित पात्रा
संबित ने कहा कि अभी अखिलेश यादव चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं कि ओपिनियन पोल पर रोक लगे। मैं कहना चाहता हूं कि अखिलेश को अभी ओपिनियन पोल बेकार लग रहा है। अब मैं लिख के दे सकता हूं कि 10 मार्च के बाद उन्हें ईवीएम भी बेकार लगेगी। संबित ने कहा कि अखिलेश यादव व्हाट्सएप से टिकट बांट रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं आखिर अखिलेश को किस बात का भय है।

क्या कहा अखिलेश यादव ने?
दरअसल इकनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा कि पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं है, बीजेपी वोटों के खातिर पाकिस्तान को निशाना बनाती है। अखिलेश यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव का हवाला देकर कहा कि भारत का असली दुश्मन चीन है, जबकि पाकिस्तान राजनीतिक दुश्मन है।

‘लक्ष्य तय करें, कठिनाइयों को अवसर में बदलें’ : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई का मामला: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने ईडी दुबे से की मुलाकात कर दी चेतावनी… दो दिन में साफ पानी नहीं दिया तो करेंगे अनशन
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर : रेलवे को देंगे 2695 करोड़ की सौगात… जानिए रेलवे को क्या-क्या मिलेगा?
राज्य में महिलाओं को उद्योग, व्यवसाय एवं व्यापार में मिलेगा बढ़ावा, योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श शुरू
प्रेसवार्ता में बोले जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक अध्यक्ष… अन्नदाताओं के समर्थन में होंगे चरणबद्ध सम्मेलन व निकालेंगे पदयात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति अच्छी-भूपेश बघेल
Next Article 300 यूनिट मुफ्त बिजली वादे पर फंसी सपा, शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट 300 यूनिट मुफ्त बिजली वादे पर फंसी सपा, शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?