ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहाड़ी गांवों में मिलने लगी बैंकिंग लेनदेन की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पहाड़ी गांवों में मिलने लगी बैंकिंग लेनदेन की सुविधा

By @dmin
Published: September 13, 2021
Share
बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से निकलेगी ईएमआई, जमा होगी सैलरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था
बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से निकलेगी ईएमआई, जमा होगी सैलरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था
SHARE

जगदलपुर। कांगेर घाटी के पहाड़ों के बीच बसे गांव कोलेंग में अब कियोस्क के माध्यम से बैंकिंग की सुविधा भी मिल रही है। यहां किराना का व्यवसाय करने वाले युवा संतोष वर्मा अब कियोस्क के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंकिंग संबंधी सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। कांदानार, मुंडागढ़, काचीरास, चांदामेटा, छिंदगुर सहित आसपास रहने वाले ग्रामीण इस बैंकिंग सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

संतोष ने बातचीत के दौरान बताया कि इस क्षेत्र में सक्रिय महिला स्वसहायता समूहों को बैंकिंग लेनदेन की जरुरत पड़ती है। विकासखण्ड मुख्यालय दरभा यहां से लगभग 28 किलोमीटर दूर है और यह पक्की सड़क से भी नहीं जुड़ पाया था, जिससे स्वसहायता समूहों की महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। स्वसहायता समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन देने वाली संस्था ने जब इस परेशानी के हल के संबंध में विचार किया और मुझे यहां कियोस्क के संचालन के लिए प्रेरित किया गया। यहां पिछली दिसम्बर माह में जब बिजली पहुंची, तब उन्होंने यह सेवा प्रदान करना प्रारंभ किया।

अब कियोस्क के माध्यम से वे क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग लेनदेन की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। संतोष ने बताया कि उनके यहां पेंशन योजना और मनरेगा के मजदूर बड़ी संख्या में लेनदेन करते हैं। पहले पेंशन हितग्राही और मनरेगा मजदूर अपने खाते की राशि निकालने के लिए आमतौर पर दरभा जाते थे। आवागमन के बहुत अधिक साधन नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत अधिक समस्या होती थी। क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने पर संतोष ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों को भी उनके कियोस्क में लेनदेन सुविधा मिल रही है। इस कियोस्क में पेंशन और मनरेगा जैसी योजनाओं से प्राप्त राशि के आहरण के साथ ही ग्रामीणों द्वारा बचत खातों में राशि भी जमा की जा रही है।

संतोष ने बताया कि क्षेत्र में अभी नेटवर्क की अच्छी सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण सिर्फ कियोस्क का संचालन कर रहे हैं। इसके लिए वे निजी कंपनी के राउटर को काफी उपर हवा में रखते हैं तथा ओड़ीसा में स्थित मोबाईल नेटवर्क से यह सेवा दे रहे हैं। उन्हें क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण आशा है कि यहां अच्छी नेटवर्क की सुविधा जल्द ही मिलेगी, जिससे वे क्षेत्रवासियों को कॉमन सर्विस सेंटर में मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी प्रदान कर सकेंगे।

व्यापार महोत्सव 2025 : अंतिम दिन उमड़ा लोगों का हुजूम, खरीदारी के साथ ली विभिन्न विषयों की जानकारी
सीएचसी में एक ही दिन पांच सीजेरियन डिलीवरी, इनमें से 3 क्रिटिकल
KBC से 25 लाख की लॉटरी लगने का दिया झांसा, इनकम टैक्स चुकाने के नाम पर ठग लिए चार लाख
बीएसएफ के “श्वान बाबू” को मिला राष्ट्रीय K9 ब्रेवरी अवॉर्ड, “K9 नक्सल सेंटिनल” की मिली उपाधि
खतरा अभी टला नहीं: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवनाथ नदी पर पुल बनने से 37 ग्रामों के 72 हजार लोगों को मिली आवागमन की सुविधा शिवनाथ नदी पर पुल बनने से 37 ग्रामों के 72 हजार लोगों को मिली आवागमन की सुविधा
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार जासूसी कांड: पेगासस पर हलफनामा दाखिल नहीं करेगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?