ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यावरण प्रेमी स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा लगाए पेड़ों की कटाई रोकने पर्यावरण प्रेमियों ने दिया आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पर्यावरण प्रेमी स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा लगाए पेड़ों की कटाई रोकने पर्यावरण प्रेमियों ने दिया आवेदन

By @dmin
Published: April 26, 2022
Share
पर्यावरण प्रेमी स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा लगाए पेड़ों की कटाई रोकने पर्यावरण प्रेमियों ने दिया आवेदन
पर्यावरण प्रेमी स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा लगाए पेड़ों की कटाई रोकने पर्यावरण प्रेमियों ने दिया आवेदन
SHARE

दुर्ग। जिले के पर्यावरण प्रेमियों ने आज कलेक्टर जनदर्शन में पर्यावरण प्रेमी स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा लगाए गए पेड़ों के संरक्षण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा कोडिय़ा से लेकर महाराजा चौक दुर्ग तक बरगद, पीपल, नीम आदि के लगभग 300 पौधे लगाए थे। जो अब बड़े हो चुके हैं लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण में इनके काटे जाने की आशंका है। पर्यावरण प्रेमियों ने अपने सुझाव में कहा कि विभाग द्वारा किनारे-किनारे से ऐसे वैकल्पिक मार्ग का चयन किया जा सकता है, जिससे न्यूनतम पेड़ कटने की संभावना बने। मिलने वाले पर्यावरण प्रेमियों में हितवा संगवारी के संयोजक रोमशंकर यादव के साथ रिसाली पर्यावरण मित्र हरित क्रांति संघ के ललित वर्मा, विपिन वर्मा भी मौजूद थे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण ऐसे विकल्पों को चुने जिसमें न्यूनतम पेड़ काटे जाने की आशंका हो।

अनेक नागरिक समाज को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। ये नागरिक जनदर्शन का लाभ आम जनता तक पहुंचाने अनूठा प्रयोग करने में लगे हुए हैं और जन सरोकार से संबंधित आवेदन जनदर्शन में प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी के तहत् एक आवेदक ने भी कलेक्टर के समक्ष् आवेदन लगाया था जो कि इलाके की जनसंख्या पर आधारित लोक सेवा केंद्र पर था। आवेदक का कहना है कि आज पहचान पत्र सभी व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। चाहे फार्म भरना हो या सरकारी योजना का लाभ लेना हो सभी में आधार कार्ड से लेकर अन्य पहचान पत्रों की आवश्यकता पड़ती है। प्रत्येक शनिवार को लोकसेवा केंद्र बंद रहता है परंतु जनसंख्या घनत्व को देखते हुए इस दिन भी लोक सेवा केंद्र को खोला जाए तो नागरिकों को सुविधा होगी। कलेक्टर ने आवेदन लेकर इससे संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया और त्वरित निराकरण करने के आदेश दिए।

बी.पी.एल राशन कार्ड से संबंधित समस्या को लेकर जनदर्शन में खुर्सीपार से एक व्यक्ति कलेक्टर के समक्ष पहुंचा था। जिसमें उसने बताया कि उसके वार्ड में कुछ महीने पहले राशन कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया था, शिविर में बी.पी.एल. कार्ड और ए.पी.एल. कार्ड के लिए आवेदन लिए जा रहे थे। आवेदक ने भी बी.पी.एल. राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, परंतु उसका कार्ड नहीं बन पाया। जब आवेदक ने नगर निगम से इसके संबंध में जानकारी मांगी तो नगर निगम ने बताया कि सर्वे सूची में आवेदक का नाम अंकित नहीं है। आवेदक का कहना है कि उसके क्षेत्र में हुए सर्वे में उसके और उसके परिवार ने अपना ब्यौरा दिया था जिसकी पावती उसके पास है। इस पावती को प्रस्तुत करने पर भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कार्ड के न होने पर राशन के अलावा भी अन्य शासन की योजनाओं से आवेदक और उसका परिवार वंचित है इसलिए आवेदक ने कलेक्टर से जल्द से जल्द समस्या के निदान के लिए कहा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के लिए निर्देश दिया। जनदर्शन में सीमांकन आदि से संबंधित आवेदन आए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

विधायक देवेंद्र की विश्वास यात्रा : लोगों का मिल रहा समर्थन, जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद
रिटायर्ड CISF जवान पर जानलेवा हमला, लाइसेंसी पिस्टल से पिस्टल से फायर कर खुद को बचाया, आरोपी गिरफ्तार
Gustakhi Maaf: 29 की शादी, 30 को आई बारात
पीएम सूर्य घर योजना से बने ऊर्जादाता : बिजली बिल से मिली स्थायी राहत
CG accident : ट्रक से भिड़ गई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समस्याएं सुनने महापौर दे रही वार्डों में दस्तक, गृहमंत्री के निर्देश पर आधा दर्जन वार्डों में कर चुकी है भ्रमण समस्याएं सुनने महापौर दे रही वार्डों में दस्तक, गृहमंत्री के निर्देश पर आधा दर्जन वार्डों में कर चुकी है भ्रमण
Next Article गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?