ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

By @dmin
Published: November 29, 2021
Share
परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
SHARE

साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गृह एवं पर्यटन मंत्री
रायपुर। गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू संतोषी नगर रायपुर के कर्मा धाम में आयोजित साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री साहू ने इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज द्वारा राजधानी में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का बड़ा आयोजन कर सामाजिक एकता की न सिर्फ मिसाल दी जा रही है अपितु सामूहिक शादी का आयोजन कर अनावश्यक आडम्बर की प्रथा को भी दूर करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए साहू समाज प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन में समाज के युवक-युवती अपना परिचय देकर अपनी पसंद का रिश्ता जोड़ सकते हैं। इस तरह के सम्मेलन का आयोजन होते ही रहने चाहिए। इससे सामाजिक स्तर पर एकजुटता और पहचान बनने के साथ सामाजिक स्तर पर मजबूत रिश्तें भी बनते हैं।

मंत्री श्री साहू ने आगे कहा कि बहुत से युवा साथी नौकरी या सेटल होने के चक्कर में समय पर विवाह नहीं कर पाते। वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी सभी को मिल पाना संभव नहीं है। सरकारी नौकरी के चक्कर में विवाह को टालना अपने पारिवारिक जिम्मेदारी को नजरअंदाज करने जैसा है। उन्होंने कहा कि जीवन-यापन के बहुत विकल्प है। समाज के युवाओं को व्यापार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अपना कदम बढ़ाना होगा। व्यापार और स्वरोजगार के साथ निजी क्षेत्र में नौकरी करके एक सुखद पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज उत्थान में वे और उनके साथी वर्षों से जुड़े हुए हैं। समाज को आगे बढ़ाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। मंत्री श्री साहू ने कहा कि गरीब और प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा सहित रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ जरूरतमंद बच्चों को आत्मनिर्भर बनाकर स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने ऐसे लोगों की सहायता के लिए कर्मा कोठी की स्थापना करने और सबकों इसमें सहयोग करने की अपील की। मंत्री श्री साहू ने कर्मा कोठी के लिए अपनी ओर से एक लाख रूपए की राशि देने की घोषणा भी की।

सम्मेलन में मंत्री श्री साहू ने समाज में अपनी पहचान स्थापित करने वाले लोगों और व्यापार से जुड़कर आत्मनिर्भर की राह में आगे बढऩे वालों को सम्मानित किया और स्टॉल का अवलोकन भी किया। इस दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, छग दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, समाज के मोतीलाल साहू, याद राम साहू, मेघराज साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भयंकर हादसा, होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, जान बचाने खिड़कियों से कूदे कई लोग
शराब पर चला रोलर, एसएसपी ने अपने सामने डेढ़ करोड़ के शराब को करवाया नष्ट
बिहार चुनाव: एक हफ्ते में सीटों के तालमेल की घोषणा कर सकता है एनडीए, भाजपा-जदयू में बनी बात
कोरोना ब्रेकिंग: पहली बार सामने आए 11 हजार से अधिक नए मामल, देश में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार
वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से फोन पर की चर्चा…. कोविड मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाएं अपग्रेड करने की रखी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं आजादी के 75 साल बाद भी जातिवाद का खात्मा नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समाज इसे सख्त जवाब दे
Next Article छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?