ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पटना जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात भर चला सर्च ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पटना जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात भर चला सर्च ऑपरेशन

By Om Prakash Verma
Published: May 30, 2023
Share
पटना जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात भर चला सर्च ऑपरेशन
पटना जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात भर चला सर्च ऑपरेशन
SHARE

पटना (एजेंसी)। पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना के बाद सोमवार की देर रात रेलवे पुलिस की टीम के बीच हड़कंप मच गया। रेलवे के पदाधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते के साथ रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, इस सर्च ऑपरेशन में टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बम मिलने की सूचना महज अफवाह निकली।

सूत्रों की मानें तो सोमवार की देर रात पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की सूचना रेलवे के किसी अधिकारी के मोबाइल पर मिली। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी गई। रेलवे के अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ प्लेटफार्म और स्टेशन के चप्पे-चप्पे को जमकर खंगाला। इस बीच पटना जंक्शन के आसपास के इलाकों और प्लेटफार्म को हाई अलर्ट कर दिया गया।

इस दौरान रेलवे की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से 10 तक रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इस दौरान कुछ भी नहीं मिला। इस मामले को लेकर रेलवे के सीपीआरओ, पीआरओ, रेल आईजी सहित कई अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। रेलवे सूत्रों की मानें तो बम की सूचना मिलने के बाद रात्रि 11:00 से 3:00 सुबह तक प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह महज अफवाह प्रतीत हो रहा है, जो किसी असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह के अफवाह उड़ाए गए हैं। फोन कॉल की जांच करने पर पता चला कि यह मधेपुरा से एक शख्स ने कॉल किया था। इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि 8 दिन पहले ही समस्तीपुर स्टेशन को भी ऐसे ही बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि उस वक्त भी रेल पुलिस को कुछ हाल नहीं लगा था।

आसमान से बिजली गिरेगी या नहीं बताएगा दमिनी ऐप, भारत सरकार ने किया डेवलप… आप भी करें डाउनलोड
कोरोना संक्रमण पर छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत… इन 9 जिलों में नहीं मिला एक भी नया कोरोना मरीज.. प्रदेश भर में 118 संक्रमितों की हुई पुष्टि
प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ाया बदमाश, घर पर छिपा रखी थी नशीली दवा… रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई
पीएम किसान सम्मान निधि : छत्तीसगढ के किसानों के खातों में पहुंचे 599 करोड़, 25.95 लाख किसानों को मिली राशि
स्कूलों में पांव पसार रहा कोरोना, एक स्कूल में 11 छात्र संक्रमित हुए, सख्ती शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, देने लगा आत्महत्या की धमकी… पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे
Next Article यौन उत्पीडऩ: जीते मेडल को गंगा में बहाएंगे पहलवान खिलाड़ी, इससे पवित्र जगह कहीं और नहीं यौन उत्पीडऩ: जीते मेडल को गंगा में बहाएंगे पहलवान खिलाड़ी, इससे पवित्र जगह कहीं और नहीं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?