ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalPoliticsRaipur

पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश

By @dmin
Published: September 19, 2021
Share
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
SHARE

कांग्रेस की आपदा में भाजपा को दिखा अवसर
भिलाई। पंजाब कांग्रेस में जिस तरह से अचानक नेतृत्व परिवर्तन किया गया, उससे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के होश उड़ गए हैं। दरअसल, राज्य में सत्ता को लेकर जो पेंच फँसा हुआ था, वह अब भी निकला नहीं है। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास की खबरों के बीच राज्य के कई बड़े नेताओं को यह लगता है कि यहां भी हालात पंजाब से बहुत जुदा नहीं है। इधर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व उनके समर्थकों को भरोसा है कि पंजाब की तर्ज पर यहां भी नेतृत्व परिवर्तन जल्द होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थकों के चेहरों पर भी संशय स्पष्ट नजर आ रहा है। बात सिर्फ पंजाब और छत्तीसगढ़ ही नहीं है, राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन को हवा मिल रही है। कमाल की बात है कि कांग्रेस सिर्फ इन तीन राज्यों में ही सत्ता में है और सभी जगह उथल-पुथल के हालात है।

कांग्रेसी सत्ता वाले तीन राज्यों पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भले ही पार्टी के लिए हालात आपदा जैसे हो, किन्तु भाजपा को इन तीन राज्यों में अवसर दिख रहा है। जिस तरह से पंजाब से कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से विदा किया गया, उसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की कुर्सी भी डोलती नजर आ रही है। राजस्थान में जहां अशोक गहलोत के लिए सचिन पायलट बड़ी चुनौती बने हुए हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के कथित फार्मूले को एक बार फिर हवा मिल रही है। हाल ही में यह खबर आई थी कि कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा विधायक राजधानी रायपुर के एक 5 सितारा होटल में ठहरे हैं और वे कभी भी दिल्ली कूच कर सकते हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके बाद यह भी हवा उड़ाई गई कि टीएस बाबा एक बार फिर दिल्ली कूच गए गए हैं। हालांकि यह खबर भी सच्चाई से दूर निकली।

राहुल का फैसला था इसलिए संभावना
बताया जा रहा है कि पंजाब से कैप्टन की विदाई का कड़ा फैसला पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिया था। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों चली उठापटक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को राहुल गांधी ने ही दिल्ली बुलाया था। सत्ता परिवर्तन संभावना के मद्देनजर सीएम भूपेश बघेल के समर्थक विधायक बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे, जिसके चलते हाईकमान पर दबाव बना। सच्चाई यह भी है कि टीएस सिंहदेव की तुलना में सीएम भूपेश का पलड़ा अब भी भारी है। पंजाब में कैप्टन को हटाने की वजह उनके पास संख्या-बल का अभाव था, किन्तु छत्तीसगढ़ में ऐसे हालात नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बहुमत से ज्यादा विधायक हैं। बावजूद इसके टीएस बाबा के समर्थक इसलिए आशान्वित है, क्योंकि फैसला राहुल गांधी को करना है।

फिर निकला ढाई साल का जिन्न
भले ही छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालात पंजाब से जुदा हों, किन्तु दूसरा खेमा ढाई साल के जिन्न को एक बार फिर बोतल से निकालने में जुटा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आने वाले हैं, ऐसे में दोनों गुटों की ओर से अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की जा रही है। सिंहदेव के समर्थकों की मानें तो मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई साल वाला फार्मूला राहुल गांधी की मौजूदगी में ही तय हुआ था। कुछ दिनों पहले जब हाईकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश को दिल्ली बुलाया तो सत्ता परिवर्तन लगभग तय था, किन्तु समर्थक विधायकों के बहुतायत में पहुंचने से मामला ठंडा पड़ गया। दरअसल, हाईकमान उस समय कोई बड़ा रिस्क लेने के मूड़ में नहीं था। बताया तो यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी के कान में उनके सलाहकारों ने यह बात डाल दी थी कि यदि फिलहाल छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होता है तो राज्य हाथ से निकल सकता है।

तेज हुई राजनीतिक हलचल
यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है कि पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तल्खी कई बार सार्वजनिक तौर पर देखी गई तो छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाह खुलकर सामने आई। जिस तरह से हाईकमान ने पंजाब में कैप्टन को बदलकर कड़ा फैसला किया है, उसके बाद इन दोनों राज्यों में राजनीतिक हलचलें ते•ा हो गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थक चिंता में हैं तो टीएस बाबा के लोगों को एक बार फिर आशा की किरण नजर आई है। बाबा समर्थकों का मानना है कि इसे सिर्फ सत्ता संघर्ष नहीं माना जाना चाहिए। यह न्याय से जुड़ा हुआ मसला है। टीएस बाबा के साथ न्याय होना चाहिए।

रोटेशनल सीएम पर सस्पेंस
इधर, छत्तीसगढ़ में सत्ता के रोटेशन वाले सिस्टम पर अब भी सस्पेंस कायम है। इस सिस्टम को लेकर दोनों तरफ से अलग-अलग बातें होती रही है। हाईकमान की ओर से इस सिस्टम को लेकर कभी कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस तरह के किसी सिस्टम या फार्मूले को नकारते रहे हैं। दूसरी ओर टीएस सिंहदेव का कहना है कि सब कुछ पार्टी नेतृत्व के दायरे में हैं और जो भी निर्णय हाईकमान लेगा, वह उन्हें स्वीकार्य होगा। कांग्रेस के भीतर पंजाब के बाद राष्ट्रीय स्तर पर बने नए समीकरणों से कई चेहरों पर खुशी है तो कहीं चिंता की लकीरें भी साफ दिख रही है।

दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज और बढ़ेगा तापमान, आज भी बारिश के आसार
सीएम साय का गुजरात प्रवास रहा ऐतिहासिक… सहयोग, नवाचार और निवेश के नए आयाम खुले
CAIT: कैट ने बुलाई बैठक: तुर्किये-अजरबैजान से कारोबार करें या नहीं, आज तय करेंगे देशभर के व्यापारी
दोस्त का अपहरण कर मां से मांगी फिरौती, महिला ने 50 हजार देकर बेटे को छुड़ाया… एक गलती से पकड़ाए आरोपी
प्रयास आवासीय विद्यालय के 166 और दंतेवाड़ा से 38 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सफल: सीएम ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर_ आर्मी जवान ने सो रहे दो अधिकारियों को गोली मारी, दोनों की मौत, आरोपी फरार पढ़ाई के लिए टोकने पर बेटे ने पिता को ही मार दी गोली, हालत गंभीर
Next Article विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल रंगीन व दुधिया रौशनी से जगमगाया ब्रिज व चौक-चौराहा, सड़कों एवं चौराहों से दूर हुआ अंधेरा : विधायक वोरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?