ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब कांग्रेस में तीसरा मोर्चा खुलने के संकेत: इधर सिद्धू की 30 मंत्री-विधायकों से मुलाकात, उधर बाजवा के घर बड़ी बैठक
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब कांग्रेस में तीसरा मोर्चा खुलने के संकेत: इधर सिद्धू की 30 मंत्री-विधायकों से मुलाकात, उधर बाजवा के घर बड़ी बैठक

By @dmin Published July 18, 2021
Share
पंजाब कांग्रेस में तीसरा मोर्चा खुलने के संकेत: इधर सिद्धू की 30 मंत्री-विधायकों से मुलाकात, उधर बाजवा के घर बड़ी बैठक
पंजाब कांग्रेस में तीसरा मोर्चा खुलने के संकेत: इधर सिद्धू की 30 मंत्री-विधायकों से मुलाकात, उधर बाजवा के घर बड़ी बैठक
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस में मतभेद अभी सुलझे नहीं हैं। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। माना जा रहा है कि जल्द ही सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल जाएगी। रविवार को सिद्धू पटियाला स्थित अपने आवास ने निकल पड़े हैं। माना जा रहा है कि वह आज भी पार्टी के कुछ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। उधर, किसान और पंजाब में कांग्रेस के मुद्दों को लेकर राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के नई दिल्ली स्थित आवास पर बड़ी बैठक चल रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार को सिद्धू ने पंजाब के 30 विधायक और मंत्रियों से मुलाकात की। इससे पहले शनिवार को ही सिद्धू पंचकूला में मौजूदा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी मुलाकात कर चुके हैं। मंत्री-विधायकों के साथ सिद्धू के लंच करते तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। 

Punjab: Congress leader Navjot Singh Sidhu met with around 30 sitting MLAs and ministers yesterday

(Photo source – Office of Sidhu) pic.twitter.com/xeVWSUeNU5

— ANI (@ANI) July 18, 2021

प्रताप सिंह बाजवा के आवास पर बड़ी बैठक, तीसरा मोर्चा खुलने के संकेत
उधर, सिद्धू के खिलाफ कैप्टन अमरिंदर सिंह के सुर नरम पड़े हैं। लेकिन शनिवार को कैप्टन ने राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। इसके बाद रविवार को प्रताप सिंह बाजवा के आवास पर पंजाब के सांसदों की बैठक चल रही है। इसमें सभी राज्यसभा और लोकसभा के सांसद शामिल हैं। ऐसे में पंजाब कांग्रेस में अब तीन मोर्चा खुल गए हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हमने पंजाब के सभी कांग्रेस सांसदों को किसानों के मुद्दे पर रणनीति बनाने और पार्टी से जुड़े कुछ मसलों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि पंजाब कांग्रेस के विवाद को लेकर पहली बार सांसदों की बैठक चल रही है। 

Punjab: Congress leader Navjot Singh Sidhu leaves from his residence in Patiala pic.twitter.com/8yOG5VwenG

— ANI (@ANI) July 18, 2021

क्या हाईकमान के फैसले से आहत हैं अमरिंदर और बाजवा
शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह बाजवा के बीच लगभग डेढ़ घंटे मुलाकात चली। इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। प्रताप बाजवा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मतभेद जगजाहिर हैं। बीते चार साल के दौरान बाजवा कैप्टन के कामकाज पर लगातार उंगली उठाते रहे हैं। लेकिन ताजा सिद्धू प्रकरण पर शनिवार को बाजवा का अचानक सिसवां फार्म हाउस पहुंचकर कैप्टन से मिलना नए समीकरणों की तरफ इशारा कर रहा है। 

All Lok Sabha and Rajya Sabha MPs of Congress from Punjab to meet at party MP Pratap Singh Bajwa's residence in Delhi today

— ANI (@ANI) July 18, 2021

बाजवा बेअदबी के मामले को लेकर सिद्धू के बयान का समर्थन करते रहे हैं लेकिन उन्हें बड़ा ओहदा दिए जाने को लेकर उन्होंने कभी अपने पत्ते नहीं खोले। कैप्टन और बाजवा, दोनों दिग्गज नेताओं की ताजा मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि दोनों नेता हाईकमान के एकतरफा फैसले से आहत हैं और सीनियर नेताओं को प्रदेश की सियासत से अलग-थलग करने की कोशिश मान रहे हैं। फिलहाल बाजवा ने ताजा घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

You Might Also Like

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

@dmin July 18, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टोक्यो ओलंपिक खेल गांव में दो और एथलीट हुए कोरोना पॉजिटिव, अब तक तीन खिलाड़ी संक्रमित टोक्यो ओलंपिक खेल गांव में दो और एथलीट हुए कोरोना पॉजिटिव, अब तक तीन खिलाड़ी संक्रमित
Next Article तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज क्रूरता: युवक को सरपंच पति का कॉलर पकडऩा पड़ा भारी, काट दिए गए दोनों हाथ, जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीडि़त

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?