ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निवेशकों को तगड़ा झटका, भारी गिरावट के चलते डूबे पांच लाख करोड़, जानें वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

निवेशकों को तगड़ा झटका, भारी गिरावट के चलते डूबे पांच लाख करोड़, जानें वजह

By @dmin
Published: February 14, 2022
Share
शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर
शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन बेहद खराब रहा। लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत के बाद एक दम से बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धराशायी हो गए। सेंसेक्स खुलने के साथ ही 1400 अंक तक टूट गया और फिसलकर 56 हजार के स्तर पर आ गया। इसके साथ ही निफ्टी सूचकांक में भी जोरदार गिरावट आई और यह 410 अंक की जोरदार गिरावट लेते हुए 16,900 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बाजार की शुरुआत के साथ आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

पांच लाख करोड़ का चूना लगा
सोमवार को कारोबारी शुरू होते ही शेयर बाजार में आई इस जबरदस्त गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा घाटा हुआ। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.11 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो कि बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को 263.47 लाख करोड़ रुपए था। यानी निवेशकों को इस गिरावट के कारण पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लग गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में टीसीएस को छोड़ दें तो बाकी बचे 29 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

बैंकिंग शेयरों का बुरा हाल
आज आई गिरावट में वैसे तो ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। एसबीआई के शेयर 4 फीसदी तक टूटकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि एचडीएफसी के शेयरों में 3 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक का शेयरों में 3.50 फीसदी तक की कमी आ चुकी है। गिरावट वाले दूसरे शेयरों को देखें तो अल्ट्राटेक, डॉ. रेड्डी, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व में 3-3 फीसदी की कमी आई है। एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, मारुति, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो नेस्ले के शेयर भी 2-2 फीसदी तक टूट चुके हैं।

अडानी-अंबानी के शेयर टूटे
इस गिरावट के चलते मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी विल्मर के शेयरों में भी गिरावट आई है। अडानी विल्मर का शेयर 2.56 फीसदी तक टूट चुका है, जबकि रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट आई है।

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण
सोमवार को बाजार में आई भारी गिरावट की प्रमुख वजह की बात करें तो अमेरिका में महंगाई दर बढऩे के अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मार्च से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढऩे का असर भी बाजार पर पड़ा है। इसके साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की संभावना भी वैश्विक बाजारों के साथ घरेलू बाजार में गिरावट का कारण बन रही है, जो निवेशकों की धारणाओं को प्रभावित कर रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री चौधरी बोले- विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव
कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन: बूथ लेवल तक मजबूत पकड़ बनाने पर दिया जोर, कहा-‘हैं तैयार हम’
Breaking News : छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… कबीरधाम में कंटेनर में पकड़ाई 50 लाख की शराब
Breaking News : सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद…. 6 नक्सली ढेर
CG Breaking : पशु तस्करों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा, जशपुर में पुलिस को देख भागने लगे थे बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना का निकलने लगा दम: बीते 24 घंटों में 34 हजार लोग संक्रमित, 346 की मौत, सक्रिय मामले भी पांच लाख से नीचे
Next Article विवाद के बीच कर्नाटक में खुले स्कूल, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हिजाब में दिखीं छात्राएं विवाद के बीच कर्नाटक में खुले स्कूल, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हिजाब में दिखीं छात्राएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?