ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निवेशको की बल्ले-बल्ले: शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड, टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

निवेशको की बल्ले-बल्ले: शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड, टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में उछाल

By @dmin
Published: September 15, 2021
Share
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालबाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेेंसी)। आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 476.11 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 58,723.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.45 अंकों (0.80 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,519.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 175.12 अंक या 0.30 फीसदी के लाभ में रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 58777.06 और निफ्टी 17,532.70 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

इन कारकों के आई बढ़त
आज कैबिनेट की बैठक में दूरसंचार क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पैकेज को मंजूरी दे दी। इस खबर के बाद टेलीकॉम शेयरों में तेज उछाल आया है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एनटीपीसी, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, ओएनजीसी और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर, बीपीसीएल, ग्रासिम और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, आईटी, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी सामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 49.76 अंकों (0.09 फीसदी) की बढ़त के साथ 58296.85 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 13.80 अंकों (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 17393.80 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 69.33 अंकों (0.12 फीसदी) की तेजी के साथ 58,247.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.70 अंकों (0.14 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,380.00 के स्तर पर बंद हुआ।

किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, कहा- देश में सरकारी तालिबानों का राज हो चुका है
डिप्टी सीएम अरुण साव ने युवा उत्सव का किया शुभारंभ, बोले- बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ने वालों को मिलती है सफलता
CG News : किसानों के खाते से 1.84 करोड का गबन, HDFC बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए कैसे लगाया चूना
भारत को खुफिया जानकारी देगा अमेरिका, दोनों देशों ने सैद्धांतिक करार को दिया अंतिम रूप
हादसा: तेज रफ्तार ने फिर ली 9 लोगों की जान, आमने-सामने से टकराई दोनों गाड़ियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Return of spectators to the stadium after 28 months आईपीएल 2021…. 28 महीने बाद स्टेडियम में दर्शकों की वापसी… 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की बिक्री
Next Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना को मिली मंजूरी, ऐसे खर्च होंगे 64 हजार करोड़ रुपये

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?