ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘निर्मल’ हाथों में भिलाई-चरोदा, कृष्णा की बंसी पर चलेगा सदन
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे
October 10, 2026
महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन
October 10, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
October 10, 2026
डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर
October 10, 2026
shreekanchanpath 357 # 10 October 2026
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalPoliticsRaipur

‘निर्मल’ हाथों में भिलाई-चरोदा, कृष्णा की बंसी पर चलेगा सदन

By @dmin Published January 3, 2022
Share
'निर्मल' हाथों में भिलाई-चरोदा, कृष्णा की बंसी पर चलेगा सदन
'निर्मल' हाथों में भिलाई-चरोदा, कृष्णा की बंसी पर चलेगा सदन
SHARE

भिलाई। निर्मल कोसरे भिलाई-चरोदा नगर निगम के नए महापौर चुने गए। उन्हें आज दोपहर पार्षदों के बहुमत के बाद महापौर घोषित किया गया। 40 सदस्यीय सदन में उन्हें कुल 24 पार्षदों के वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी नंदिनी जांगड़े को महज 16 वोट ही मिल सके। यह पहला अवसर है, जब भिलाई-चरोदा क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। इससे पहले दो बार निर्दलीय व दो बार भाजपा के पालिकाध्यक्ष व महापौर रहे। निर्मल कोसरे के जरिए कांग्रेस ने इस सूखे को न केवल खत्म किया, अपितु सभापति की कुर्सी भी अपने नाम की। सभापति पद के लिए काफी जद्दोजहद के बाद पार्टी ने कृष्णा चंद्राकर का नाम प्रस्तावित किया था। उनकी जीत के साथ ही इस निगम क्षेत्र की पूरी सत्ता कांग्रेस के हाथ में आ गई है। कृष्णा चंद्राकर को भी कुल 24 पार्षदों के मत मिले, वहीं भाजपा के सभापति प्रत्याशी चंद्रप्रकाश पाण्डेय को 16 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा।

चरोदा नगर निगम में बहुमत के बाद पार्टी ने अपने पार्षदों को पॉलिटिकल पिकनिक पर पुरी भेज दिया था। पार्टी के सभी पार्षद कल ही पुरी से लौटे। इसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी होटल में ठहराया गया। वहां कांग्रेस के कई नेताओं ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के समक्ष महापौर और सभापति के नाम प्रस्तावित किए। आज सुबह पार्टी के पार्षद वापस भिलाई-3 चरोदा पहुंचे और सीधे शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद महापौर और सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। भाजपा ने भी इस चुनाव में हाथ आजमाने का मूड़ बनाया था और इसी के चलते महापौर पद के लिए नंदिनी जांगड़े तो सभापति के लिए चंद्रप्रकाश पाण्डेय को मैदान में उतारा। उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। भाजपा ने जिस तरह बहुमत न होने के बावजूद बैकुंठपुर में जीत हासिल की थी, वैसे ही चमत्कार की उम्मीद थी। हालांकि भाजपा की उम्मीदों को झटका लगा। 40 सदस्यीय निगम सदन में भाजपा के पास कुल 15 पार्षद हैं। भाजपा यह उम्मीद कर रही थी कि कुछ निर्दलियों के वोट के साथ यदि कांग्रेस के एक-दो पार्षद भी क्रास वोटिंग कर देते हैं तो उसका खेल बन जाएगा।

कांग्रेस की चाक-चौबंद फिल्डिंग के चलते क्रास वोटिंग की संभावनाएं क्षीण होती चली गई और अंत में निर्मल कोसरे को नया महापौर घोषित कर दिया गया। इससे पहले कांग्रेस ने सभापति पद के लिए एकराय की कई कोशिशें की, किन्तु कई नामों के बीच एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसी के चलते अंतिम समय में कृष्णा चंद्राकर का नाम सामने लाया गया और इसी नाम पर अंतिम मुहर भी लगी। दोपहर तक आधिकारिक तौर पर महापौर और सभापति के नामों का ऐलान नहीं किया गया था। किन्तु कांग्रेस पार्षदों की वोटिंग के बाद यह स्पष्ट हो गया कि निर्मल कोसरे ही महापौर होंगे। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने नए महापौर की घोषणा से पहले ही जश्न भी मना लिया। आज ही अपील समिति के 3 सदस्यों का भी चुनाव होना था, फिलहाल ये 3 नाम सामने नहीं आ पाए हैं।

इससे पहले, नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में सोमवार को सुबह शपथ ग्रहण हुआ। तय समय पर जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने 6 निर्दलियों समेत निर्वाचित सभी 40 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां पांच-पांच पार्षदों ने मंच पर पहुंचकर शपथ ली। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसके बाद महापौर व सभापति पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। दोपहर 12 बजे नामांकन पत्र लेने से शुरू हुई यह प्रक्रिया 12.30 बजे नाम निर्देशन पत्रों की जांच और आपत्तियों तक पहुंची। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक का वक्त नाम वापसी के लिए तय किया गया था। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। इसी दौरान अपील समिति के सदस्यों के लिए चुनाव कराया गया। पूरे समय में मीडिया को प्रक्रियाओं से दूर रखा गया था।

नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचने के बाद सभागार में भारी गहमागहमी का माहौल था। कांग्रेस ने महापौर पद के लिए निर्मल कोसरे का नाम कल रात ही तय कर लिया था। आज जब श्री कोसरे ने नामांकन पत्र लिया, उनके नाम पर स्वमेव ही मुहर भी लग गई। सभापति के लिए कांग्रेस में काफी उठापटक का माहौल था। आखिरकार कृष्णा चंद्राकर के नाम का ऐलान किया गया। कांग्रेस के कई पार्षदों में इस नाम को लेकर नाखुशी भी देखी गई। इससे पहले कल भिलाई-3चरोदा नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षदों को रायपुर बुलाया गया। उन्हें एक निजी होटल में ठहराया गया, जहां देर रात कांग्रेस के आला नेताओं के साथ बैठक भी हुई।

You Might Also Like

भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे

महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

@dmin January 3, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced दुर्ग में चिंता बढ़ा रहा कोरोना, एक्टिव केस बढ़कर 112 हुए
Next Article स्कूली बच्चों में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, परिजनों में असमंजस स्कूली बच्चों में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, परिजनों में असमंजस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?