ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम दफ्तर आने की जरुरत नहीं, 1 रूपये में प्राप्त करें भवन अनुज्ञा प्रणाण पत्र, महापौर ने की लाभ उठाने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम दफ्तर आने की जरुरत नहीं, 1 रूपये में प्राप्त करें भवन अनुज्ञा प्रणाण पत्र, महापौर ने की लाभ उठाने की अपील

By @dmin
Published: August 17, 2022
Share
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता
SHARE

भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त करने अनावश्यक भटकने से मिला छुटकारा, अब तक 716 लोगों ने उठाया योजना का लाभ
भिलाई। 5000 वर्ग फुट तक के आवासीय प्लाट के लिए भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए निगम दफ्तर आने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे ही ऑनलाइन भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है और वह भी महज 1 सेकंड में 1 रुपए शुल्क के साथ। ऐसे हितग्राही जो भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाह रहे हैं वह सीधे निगम के पंजीकृत वास्तुविद के माध्यम से समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ 222.ड्ढश्चद्वह्य.ह्यह्वस्रड्डष्द्द.द्बठ्ठ में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेज की प्रविष्टि भी ऑनलाइन करनी होगी।

भवन मानचित्र का परीक्षण मानव हस्तक्षेप रहित सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों पर विभाग के द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर समस्त दस्तावेज सही पाए जाने पर 14 दिवस के भीतर आवासीय भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु नियम अनुसार राशि की गणना कर ऑनलाइन डिमांड नोट आवेदक को जारी किया जाएगा जिसे वह दिए गए वेबसाइट पर सिटीजन पे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर तुरंत रसीद प्राप्त कर सकते हैं। अब तक 716 आवेदकों को भवन अनुज्ञा प्रणाली के माध्यम से भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है।

प्रत्यक्ष भवन अनुज्ञा प्रणाली के प्रारंभ होने से निगम दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर काटने एवं भटकने से छुटकारा मिल रहा है। वहीं जहां भवन अनुज्ञा के लिए आवेदन करने के बाद पहले उप अभियंता, सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता, जोन आयुक्त एवं भवन अनुज्ञा अधिकारी से होकर प्रकिया गुजरती थी, वह प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है और सीधे भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र ऑनलाइन के माध्यम से मिल रहा है।

इस प्रणाली की खास बात यह है की इस योजना से पारदर्शिता भी बनी रहेगी वहीं गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह और अधिक लाभदायक साबित होगा, नौकरी पेशा वर्गों के लिए भी यह योजना वरदान है उन्हें अवकाश लेकर दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की यह योजना बेहद लाभकारी है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं वही योजना का लाभ अधिक से अधिक उठाने की अपील की है।

महतारी वंदन योजना: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र, चावल की पैकेजिंग के लिए मांगे बारदाने, केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन के लक्ष्य पर रखी यह बात
मनगट्टा में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक डूबे, बंद पड़े खदान में नहाने उतरे थे सभी
साठ के दशक के बाद से कृषि में रसायनों का बेहिसाब उपयोग: डॉ. चंदेल
अब संवरेगा सेक्टर-1 का फायर ब्रिगेड मैदान: विधायक देवेन्द्र की पहल पर 18 लाख की लागत से गार्डन व 6 लाख की लागत से बनेगा डोमशेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूएनओ इंडिया हाउस जिनेवा में गूंजा भिलाई की बेटी सुस्मिता का गीत यूएनओ इंडिया हाउस जिनेवा में गूंजा भिलाई की बेटी सुष्मिता का गीत
Next Article छत्तीसगढ़ में 15 लाख हेक्टेयर रकबे में उगाई जाएंगी दलहन फसलें: मंत्री रविन्द्र चौबे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?