ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम क्षेत्र में बनेगा भिलाई बिजनेस टॉवर… महापौर परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम क्षेत्र में बनेगा भिलाई बिजनेस टॉवर… महापौर परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
निगम क्षेत्र में बनेगा भिलाई बिजनेस टॉवर… महापौर परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति
निगम क्षेत्र में बनेगा भिलाई बिजनेस टॉवर… महापौर परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति
SHARE

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा जी.ई. रोड के किनारे संजय नगर सुपेला में वर्क नियर होम के उद्देश्य को लेकर भव्य भिलाई बिजनेस टॉवर का निर्माण करने की महापौर परिषद द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर शहर के विकास में एक नये अध्याय कि शुरूवात की है। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में अधीक्षण अभियंता, दीपक जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन एक के संजय नगर वार्ड नौ जी.ई.रोड के किनारे रिक्त तीन एकड़ की भूमि मे से 30 हजार वर्गफीट भूमि पर निगम द्वारा स्टील्डि पार्किगं सहित 6 तलों का भव्य वाणिज्यिक भवन के रूप में भिलाई बिजनेस टॉवर के निर्माण का प्रस्ताव एम.आई.सी के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया।

महापौर नीरज पाल के द्वारा सदस्यों को योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने के निर्देश पर श्री जोशी ने बताया कि प्रस्तावित भवन में मिटिंग हॉल, ऑफिस, सी.ए., आई.टी. प्रोफेशनल, अधिवक्ता, पेशेवर डिजाईनर, लाईब्रेरी, व्यायम शाला, कैफे एरिया, डाटा सेंटर, लॅच रूम, कैन्टीन, सेन्ट्रल स्टोर, हाउस किपिंग, शौचालय, सहित शहर की आवश्यकतानुसार अन्य सुविधाएॅ उपलब्ध रहेंगी। भवन का निर्माण 160.68 करोड़ की कुल लागत से होगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भवन की विशेषताओ को समझने के उपरांत परिषद द्वारा प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। प्रस्ताव को सामान्य सभा एवं राज्य शासन को भी प्रेषित किया जायेगा।

बैठक में कुल 10 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये, जिनमें से विकास कार्य हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने की अनुमति प्रदान की गई। वहीं सुरक्षा गार्ड की भर्ती के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर औचित्य के साथ प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये गये है। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, सी.जू एन्थोनी, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लाभचंद वर्मा, चन्द्रशेखर गंवई, श्रीमती मालती ठाकुर, रीता गेरा, नेहा साहू, मिरा बंजारे सहित उपायुक्त रमाकांत साहू, जोन आयुक्त ऐशा लहरे, एन.आर.रत्नेश, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, टी.पी. रणंदिवे, संजय बागड़े, परियोजना के अजय गौर, निगम सचिव जीवन वर्मा उपस्थित थे।

बेमौसम बारिश से किसानों को फसल सड़ने का डर
बंगाल में उपचुनाव से पहले हिंसा: भाजपा नेताओं ने भवानीपुर में धारा 144 लगाने व मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की तैनाती की रखी मांग
विधायक वोरा ने शहर वासियों को दी अक्ति, परशुराम जंयती एवं ईद की बधाई
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले रिकार्ड 3.79 से ज्यादा नए केस, 3645 की गई जान, स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार
नीतू बनी डीएसपी, सीजीपीएससी परीक्षा में हासिल की 336वीं रैंक, खुशी से झूम उठा परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: आत्मानंद स्कूलों के चलते कलप रही आत्मा
Next Article बच्चे की मौत के बाद नहीं मिली एम्बुलेंस, एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग को भेजा नोटिस बच्चे की मौत के बाद नहीं मिली एम्बुलेंस, एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग को भेजा नोटिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?