ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नागरिकों की समस्याएं सुलझाने आयुक्त रोज करें वार्ड का दौरा, तत्काल समाधान जरुरी, महापौर अभियान की करें मॉनिटरिंग : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नागरिकों की समस्याएं सुलझाने आयुक्त रोज करें वार्ड का दौरा, तत्काल समाधान जरुरी, महापौर अभियान की करें मॉनिटरिंग : वोरा

By @dmin
Published: April 3, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को शहर में चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए है। वोरा ने कहा कि नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी अधिकारियों के साथ सभी वार्डो का दौरा करें और आम जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल करें। महापौर धीरज बाकलीवाल इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करें। वोरा ने पीडब्ल्यूडी अफसरों से कहा है कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। यह कार्य तेजी से पूरा किया जाना चाहिए। काम रुक-रुक कर होने से आमजनता को आवागमन में असुविधा हो रही है। वोरा ने जीई रोड पर 12 करोड़ की लागत से एक सप्ताह के भीतर हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

रात के समय अंधकार होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका रहती है। वोरा ने रुआबांधा से बोरसी रोड के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए है। काम की धीमी रफ्तार से आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वोरा ने नगर निगम के कार्यो में भी तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट का बचा निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराया जाए। शहर के 8 तालाबों के सौदर्यीकरण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरा करें और सौदर्यीकरण के कार्य कराए जाएं। नगर निगम के सभी वार्डो में छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण करने कैम्प लगाकर अधिकारी नागरिकों की समस्या सुनें और समस्याओं का निराकरण करें।

वोरा ने कहा कि 12 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण के कार्य कराए जाएं। वोरा ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि भूमि पट्टा के लिए हर वार्ड में नागरिक परेशान है। प्रत्येक वार्ड में सर्वे टीम भेजकर लोगों की समस्या सुनने के बाद उचित समाधान करें। छग शासन द्वारा भूमिहीन गरीबों को पट्टा देने की प्रक्रिया शुरु की गई है। यह कार्य तत्काल पूरा किया जाए ताकि लोगों को जमीन का पट्टा मिल सकें। वोरा ने नगर निगम अधिकारियों को शहर में विधायक निधि, महापौर निधि, पार्षद निधि एवं एल्डरमेन निधि के कार्यो को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

बीएसएफ कैम्प पहुंचे सीएम साय, कहा-बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक, आपके साहस और शौर्य को नमन
एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ ‘समर 2026’ का भव्य आगाज, खेल मानसिक स्वास्थ्य व तनाव कम करने का माध्यम -प्रो. राव
जन-जन तक कृषि उपज व सेवाओं का लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध है एफसीआई: जीएम
किसानों को पीएम मोदी की सौगात : पीएम धन धान्य कृषि योजना व दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत
एक देश एक टैक्स के नाम पर केन्द्र सरकार ने फैलाया भ्रम… युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित जैन ने कहा= पेट्रोलियम पदार्थों को भी लाया जाए जीएसटी के दायरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग के कोठारी बंधुओं ने धोखाधड़ी कर 53 करोड़ 44 लाख का शेयर कर लिया अपने नाम…
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवोदय रथ को भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?